{"_id":"c8c9245256c636e23aee4288b1e23263","slug":"rani-marry-with-aditya-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मर्दानी' के पहले वाइफ बन जाएंगी रानी मुखर्जी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मर्दानी' के पहले वाइफ बन जाएंगी रानी मुखर्जी
अमर उजाला दिल्ली
Updated Wed, 01 Jan 2014 12:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानी मुखर्जी मर्दानी बनने से पहले वाइफ बन जाएंगी। ऐसा लगभग तय हो गया है। वह अब सिंगल नहीं रहना चाहतीं।
विज्ञापन
लंबे समय से बॉलीवुड में अगर किसी संभावित शादी की चर्चा हो रही है तो वो है अभिनेत्री रानी मुखर्जी और निर्माता आदित्य चोपड़ा की शादी।
दोनों के बीच लंबे समय से नज़दीकियों की बातें सामने आ रही हैं। इनके द्वारा शादी करने के बात काफी समय से हो रही है।
अब सुनने में आ रहा है कि इस बारे में फैसला हो गया है। यह जोड़ा फरवरी में शादी करने जा रहा है।
रानी मुखर्जी इन दिनों मर्दानी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। सुनने में आ रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी होते ही वह शादी कर लेंगी।
आदित्य चोपड़ा के अपनी पत्नी पायल से तलाक के पीछे भी वजह कथित तौर पर रानी मुखर्जी से उनकी दोस्ती ही बताई गई। रानी, चोपड़ा परिवार के हर समारोह में देखी जाती हैं।
ख़बरों के मुताबिक़ साल 2014 के फ़रवरी महीने में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। और शादी, जोधपुर में होने की संभावना है।