फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Randhir Kapoor Tests Positive for Covid 19, Admitted in Kokilaben Hospital in Mumbai

रणधीर कपूर भी हुए कोरोना संक्रमित, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में कराया गया भर्ती

Thu, 29 Apr 2021 05:14 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 29 Apr 2021 05:14 PM IST
सार

दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के सीईओ ने बताया कि बीती रात उन्हें भर्ती कराया गया था जिसके बाद से अब उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन
Randhir Kapoor Tests Positive for Covid 19, Admitted in Kokilaben Hospital in Mumbai
रणधीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देशभर में कोरोनावायरस की दूसरी लहर का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही नजर आ रहा है। रोजाना लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। वहीं बीते दिनों कई टीवी और फिल्मी सितारे भी इसकी चपेट में आ गए थे। इसी बीच कपूर खानदान से करीना कपूर और करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर के भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोकिलाबेन अस्पताल के सीईओ और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉक्टर संतोष शेट्टी ने बताया कि बीती रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद से अब उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि शोमैन के नाम से मशहूर राज कपूर साहब की पांच संतानों में से तीन का निधन बीते एक से डेढ़ साल के बीच हो चुका है। तीन भाइयों में से सिर्फ रणधीर ही परिवार में इस समय इकलौते हैं। उनके मंझले भाई ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 को हुआ था। वहीं फरवरी 2021 में हार्ट अटैक से छोटे भाई राजीव का भी निधन हो गया था। वहीं राज कपूर की दो बेटियां भी हैं रीमा जैन और ऋतु नंदा। साल 2020 की जनवरी में कैंसर के चलते ऋतु नंदा का भी निधन हो गया था। 
विज्ञापन


इसके अलावा कपूर खानदान इन दिनों दिवंगत राजीव कपूर के प्रॉपर्टी विवाद को लेकर भी चर्चा में है। दरअसल, तलाकशुदा राजीव की कोई संतान नहीं है और उनकी प्रॉपर्टी का मामला कोर्ट में है। वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट ने रणधीर कपूर और रीमा जैन से अंडरटेकिंग मांगी है जिसमें उन्हें राजीव की डिवोर्स डिक्री खोज कर जमा करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed