फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   randeep hooda kisss a man in john day

चर्चा में: प्रियंका बनीं बहू, रणदीप ने पुरूष को किया किस

Wed, 04 Sep 2013 02:02 PM IST
मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2013 02:02 PM IST
विज्ञापन
randeep hooda kisss a man in john day

बॉलीवुड में इन दिनों दो चर्चाएं तेजी से चल रही हैं। एक चर्चा प्रियंका चोपड़ा के बहू बनने को लेकर है। मामला बहुत ही दिलचस्प है। दूसरी मजेदार बात रणदीप हुड्डा के पुरूष को किस करने से जुड़ी है।

विज्ञापन


*ऐक्टिंग के बाद गायिका बनने के सपने देख रहीं प्रियंका चोपड़ा फिल्म जंजीर के टीवी प्रमोशन में तमाम सीरियलों और रियलिटी शो के सैट्स पर गईं। वहां से अब वह इतनी प्रभावित हैं कि उन्होंने कहा है, फिल्मों से रिटायर होने के बाद मैं किसी दिन टीवी पर बहू का रोल करना भी पसंद करूंगी। वाकई, खयाल अच्छा है लेकिन अगले कुछ साल तक तो यह संभव नहीं दिखता।
विज्ञापन


*तुषार कपूर ने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से मैनेजमेंट की डिग्री ले रखी है। वह गणित में तेज हैं। इन दिनों वे अपनी इस प्रतिभा का इस्तेमाल पिता जितेंद्र के रियल एस्टेट कारोबार की बैलेंस शीट्स को व्यवस्थित करने में लगे हुए हैं। असल में यह इशारा है कि आने वाले दिनों में खुद तुषार पिता के बिजनेस को संभालने जा रहे हैं। कहीं यह तुषार की फिल्मी पारी से दूरी की तैयारी तो नहीं...?
विज्ञापन
विज्ञापन


*पिछले दिनों जरीन खान तो डर ही गईं। हुआ यह कि वह एक कार्यक्रम में पुणे पहुंची। वहां उन्हें देखते ही फैन्स की भारी भीड़ ‘हाउसफुल-2’ का गाना गाने लगी ‘कैरेक्टर ढीला है...।’ देखते ही देखते लोग मंच तक पहुंच गए। पुलिस को बीच में आना पड़ा। जरीन जैसे तैसे पीछे से भागीं। लेकिन लोग बाइक से उनकी कार के पीछे लग गए। होटल पहुंच कर जरीन ने राहत की सांस ली।


*फिल्म ‘जॉन डे’ के प्रमोशन में लगे रणदीप हूडा सबको बता रहे हैं कि बचपन में वे कितने ‘नॉटी’ थे। वे शरारतें करते थे। पढ़ाई के वक्त घर से भाग जाते थे। जब तब बस पकड़ कर आसपास के गांवों में निकल लेते थे। मधुमक्खियों के छत्ते तोड़ दिया करते थे। ...और तो और कई बार लड़कियों को ‘किस’ करते भी पकड़े गए थे। यानी पूत के पांव पालने में ही दिख गए थे। रणदीप जॉन डे में एक पुरुष से किस करते हुए दिखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed