फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Randeep Hooda celebrated Diwali different way with wife Lin LaishRam shared lovely pictures on social media

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने पत्नी लिन संग मनाई अलग ढंग से दिवाली, सोशल मीडिया पर साझा कीं प्यारी तस्वीरें

Fri, 01 Nov 2024 04:20 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 01 Nov 2024 04:20 PM IST
सार

दिवाली के जश्न में पूरा बॉलीवुड डूबा हुआ नजर आ रहा है। अपनी दिवाली की तस्वीरें भी सब साझा कर रहे हैं। लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा ने भी दिवाली के दिन का सेलिब्रेशन इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर फैंस के साथ साझा किया। लेकिन यह दिवाली दोनों ने बड़े ही अलग ढंग से मनाई। 

विज्ञापन
Randeep Hooda celebrated Diwali different way with wife Lin LaishRam shared lovely pictures on social media
रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda

विस्तार

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी पिछले साल दिवाली के बाद हुई। इस तरह इस बार उन्होंने शादी के बाद पहली दिवाली साथ में मनाई है। इस पहली दिवाली को दोनों ने काफी अलग तरीके से मनाया। वह शहर की भीड़-भाड़ से दूर जंगल सफारी का आनंद लेते देखे। लिन लैशराम ने पति रणदीप हुड्डा के साथ जंगल सफारी में अपनी अनोखी और दिलचस्प दिवाली सेलिब्रेशन की झलकियां साझा कीं।

विज्ञापन

जंगल में पटाखे 
वीडियो के कैप्शन में लिन ने लिखा-'जंगल में पटाखे।' लेकिन वह असल में जंगल में पटाखे नहीं जला रहे थे। दरअसल, रणदीप और लिन साथ में जंगल के जानवरों के साथ का आनंद लेते दिखे। प्रकृति के बीच रहकर दोनों काफी खुश दिखे। रणदीप जानवरों की फोटो लेते होते नजर आए। जो तस्वीरें रणदीप ने लीं, उन्हें भी वीडियो में शेयर किया। इसके अलावा वीडियो में रणदीप और लिन रात को अलाव का मजा लेते हुए भी नजर आए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Lin Laishram (@linlaishram)


विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को है जानवरों से गहरा लगाव 
रणदीप हमेशा से वन्यजीवों के प्रति बेहद भावुक रहे हैं, इसलिए वह अपना अधिकांश खाली समय जंगलों में बिताते हैं। इससे पहले रणदीप और लिन ने घोड़ों के प्रति अपने प्यार को दर्शाते हुए अस्तबल में दशहरा मनाया। अब एक विवाहित जोड़े के रूप में अपनी पहली दिवाली भी जंगल सफारी में अनोखे तरीके से मनाई है।

विज्ञापन

Randeep Hooda celebrated Diwali different way with wife Lin LaishRam shared lovely pictures on social media
रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम @randeephooda

रणदीप ने इस साल किया है अच्छा काम 
रणदीप हुड्डा के फिल्मी करियर की बात की जाए इस साल उनकी दो फिल्में 'तेरा क्या होगा लवली' और 'स्वतंत्र वीर सावरकर' रिलीज हुईं। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया। अभी उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन रणदीप कई बार कह चुके हैं कि अलग और दमदार किस्म के ही रोल आगे करेंगे। जिसमें उन्हें अपना टैलेंट दिखाने का पूरा मौका मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed