{"_id":"5b3353da4f1c1bf86e8ba25a","slug":"ranbir-kapoor-was-supposed-to-be-hero-of-rajkumar-hirani-and-aamir-khan-3-idiots","type":"story","status":"publish","title_hn":"'संजू' से पहले राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में नजर आने वाले थे रणबीर कपूर लेकिन...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' से पहले राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में नजर आने वाले थे रणबीर कपूर लेकिन...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 02:37 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा रणबीर आलिया के साथ 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आने वाले हैं।
ये राजकुमार हिरानी की फिल्म है, जिनकी फिल्म में काम करने के लिए रणबीर कपूर सपने देखा करते थे। बता दें कि रणबीर साल 2014 में रिलीज हुई राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘पीके’ में कैमियो कर चुके थे, लेकिन एक लीड रोल में काम करने का सपना 'संजू' से पूरा हो जाएगा।
हालंकि रणबीर का ये सपना राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘3 इडियट्स’ में ही पूरा हो सकता था। जी हां वहीं आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘3 इडियट्स’। एक इंटरव्यू में रणबीर ने 3 इडियट्स को लेकर खुलासा किया है।
विज्ञापन
रणबीर ने बताया, ‘राजू सर मुझसे तब मिले थे जब वह ‘3 इडियट्स’ की कहानी लिख रहे थे और उस फिल्म में नए कलाकारों को लेने की सोच रहे थे। लेकिन बाद में राजकुमार हिरानी ने नए कलाकारों को लेने का फैसला बदल दिया और फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी, आर माधवन और करीना कपूर खान को कास्ट कर लिया गया।
बता दें ‘संजू’ के ट्रेलर को भी आॅडियंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। खासतौर से रणबीर की एक्टिंग की काफी सराहना की गई है। फिल्म में एक-एक सीन को वैसा ही दिखाने की कोशिश की गई है जैसा बाबा की जिंदगी में घटा है। फिल्म 29 जून को रिलीज हो रही है।