फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor was snapped at Yash Raj Films for his upcoming Shamshera

फिल्म ‘शमशेरा’ के लिए यशराज फिल्म्स पहुंचे रणबीर कैमरे में हुए कैद, यूनिट के साथ करते दिखे मस्ती

Tue, 20 Oct 2020 07:07 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 20 Oct 2020 07:07 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor was snapped at Yash Raj Films for his upcoming Shamshera
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी के तमाम बड़े प्रोडक्शन हाउस और सितारे जब अपनी नई या फिर निर्माणाधीन फिल्मों की शूटिंग के लिए देश विदेश मारे मारे फिर रहे हैं, यशराज फिल्म्स ने मुंबई से अपना प्यार बकरार रखा है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद यशराज फिल्म्स ने अपनी एक और फिल्म ‘शमशेरा’ पर काम तेज कर दिया है। मंगलवार को इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर भी यशराज फिल्म्स पहुंचे।

विज्ञापन


यशराज फिल्म्स की स्लेट के हिसाब से सिनेमाघरों के पूरी क्षमता के साथ खुलते ही सबसे पहले उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसका एक गाना भी हाल ही में यशराज फिल्म्स में शूट किया गया। फिल्म के लिए सभी कलाकार अपने अपने हिस्से की डबिंग भी पूरी कर चुके हैं।

विज्ञापन

Ranbir Kapoor was snapped at Yash Raj Films for his upcoming Shamshera
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ के बाद यशराज फिल्म्स की तीन और फिल्में कतार में हैं। उनकी एक फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ तो खैर महीनों से रिलीज की राह कोरोना के पहले से तकती रही है। लेकिन, जिन दो बड़ी फिल्मों पर लोगों की असली नजर है, वे हैं ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘पृथ्वीराज’। ‘पृथ्वीराज’ की शूटिंग लंदन से लौटकर अक्षय कुमार ने यशराज फिल्म्स के मुंबई स्थित स्टूडियो में ही फिर से शुरू कर दी है।

यशराज फिल्म्स में सोमवार को हल्ला रहा रणबीर कपूर के आने का। रणबीर कपूर यशराज फिल्म्स की उत्तर भारत के एक डाकू की कहानी पर बन रही फिल्म ‘शमशेरा’ में लीड रोल कर रहे हैं। इस डाकू ने बताते हैं कि आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों से लोहा भी लिया था। फिल्म में संजय दत्त भी एक खास किरदार में दिखाई देंगे।

रणबीर कपूर के पास यशराज फिल्म्स की ‘शमशेरा’ के अलावा धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ भी है। इन दोनों फिल्मों के अगले साल ही रिलीज होने की संभावना है। यशराज फिल्म्स की स्थापना के 50 साल इसी साल पूरे हुए हैं और इसके मालिक आदित्य चोपड़ा ने इस जश्न को मनाने के लिए साल भर के कार्यक्रम तैयार किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed