फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor seen in new look amid discussions on nitesh tiwari Ramayana fans said it is a blockbuster

Ranbir Kapoor: 'रामायण' पर चर्चाओं के बीच नए लुक में नजर आए रणबीर कपूर, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर है भाई

Thu, 09 May 2024 10:19 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 09 May 2024 10:19 PM IST
सार

रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच अभिनेता का नया लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 
 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor seen in new look amid discussions on nitesh tiwari Ramayana fans said it is a blockbuster
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम- @aalimhakim

विस्तार

रणबीर कपूर एक के बाद एक सफल फिल्मों के साथ दर्शकों और समीक्षकों के चहेते बन गए हैं। बीते साल अभिनेता ने फिल्म 'एनिमल' में अपनी भूमिका से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। वहीं, दूसरी ओर आगामी फिल्म 'रामायण' से भगवान राम के रूप में उनके 'लीक लुक' ने सभी को चौंका दिया। अब अभिनेता की सामने आई नई तस्वीर ने फैंस का खासा ध्यान आकर्षित किया है। नई तस्वीर में उनकी परफेक्ट जॉलाइन दिखाई दे रही है। प्रशंसक, अभिनेता के नए लुक के मुरीद हो गए हैं और उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। 

विज्ञापन

रणबीर कपूर का नया लुक वायरल 

रणबीर कपूर अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में छा गए हैं। जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने सोशल मीडिया पर अभिनेता की कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसे देखकर फैंस खुद को रणबीर की तारीफ करने से नहीं रोक पाए। एक यूजर ने टिप्पणी कर लिखा, 'स्टाइलिश लुक आरके'। वहीं दूसरे ने लिखा, 'रॉकस्टार विद अदर रॉकस्टार'। एक अन्य नेटीजन ने टिप्पणी की, 'यह देखकर वाकई अच्छा लगा कि रणबीर कपूर न केवल अपने लुक के साथ प्रयोग कर रहे हैं, बल्कि, आज के कई अभिनेताओं के विपरीत, इसे टोपी के साथ छुपाने की कोशिश करने के बजाय खुले तौर पर जनता को दिखाते हैं।'

विज्ञापन


Allu Arjun: चुनाव लड़ रहे पवन कल्याण को मिला अल्लू अर्जुन का साथ, 'पावर स्टार' के लिए अभिनेता ने कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)

प्रशंसक हुए गदगद 

एक प्रशंसक ने तो रणबीर की तारीफ में यह तक लिख दिया, 'यह उनके जमीन से जुड़े स्वभाव का ही नतीजा है कि वह न सिर्फ हर फिल्म से सफलता का स्वाद चख रहे हैं, बल्कि बॉलीवुड में नंबर वन स्टार बनने की राह पर भी हैं। मेरे शब्दों को अंकित कर लो'। एक अन्य लिखते हैं, 'एनिमल 2 लोडिंग।' प्रशंसकों ने रणबीर की तारीफ करते हुए ढेर सारे हार्ट और फायर वाले इमोजी ड्रॉप किए हैं। 

Abdu Rozik: दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दु रोजिक करेंगे निकाह! शारजाह की लड़की संग बनी बात

रणबीर कपूर का वर्क फ्रंट

काम के मोर्चे पर, रणबीर कपूर अब नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे। इसमें रणबीर कपूर के अलावा साई पल्लवी भी हैं। इसके अलावा रणबीर कपूर को संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी सफल फिल्म 'एनिमल' के सीक्वल 'एनिमल पार्क' में भी देखा जाएगा। इतना ही नहीं, रणबीर की पाइपलाइन में संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' भी शामिल है। इस फिल्म में उनके साथ पत्नी आलिया भट्ट और अभिनेता विक्की कौशल भी हैं। 

Border 2: बॉर्डर 2 पर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानिए कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed