{"_id":"ac642e085a323e3dec498c9e837e1dc4","slug":"ranbir-kapoor-s-latest-price-15-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 करोड़ से एक पैसा भी कम नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
15 करोड़ से एक पैसा भी कम नहीं
मुंबई ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2013 07:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'ये जवानी है दीवानी' की बंपर सक्सेस के बाद रणबीर कपूर ने अपनी कीमत लगभग दुगुनी कर दी है। आगामी फिल्म 'बेशरम' के लिए उन्होंने पंद्रह करोड़ रुपया चार्ज किया है। एक अन्य फिल्म 'रॉय' के लिए भी उन्होंने इतनी ही रकम ली है।
विज्ञापन
जब रणबीर ने अभिनव कश्यप के निर्देशन वाली फिल्म बेशरम साइन की थी, तब उनसे कहा गया था कि उन्हें शूटिंग के लिए कम से कम सौ दिन देने होंगे। रणबीर ने भी अभिनव कश्यप के सामने बड़ा मुंह खोल दिया। उन्होंने अपने काम करने के एवज में पंद्रह करोड़ की डिमांड कर डाली।
विज्ञापन
अभिनव इतनी बड़ी मांग सुनकर चौंके जरूर, लेकिन उन्होंने अपने फिल्म के निर्माताओं से बात की और डील पक्की कर ली। इधर खबर है कि जब एक अन्य फिल्मकार विकी सिंह ने अपनी फिल्म रॉय के लिए रणबीर को एप्रोच किया, तो उन्होंने फिर से पंद्रह करोड़ मांग लिए।
विज्ञापन
रणबीर कपूर का साफ कहना है कि दोस्ती अपनी जगह है और धंधा अपनी जगह। दरअसल विकी सिंह रणबीर के पुराने दोस्त हैं। उन्हें उम्मीद थी कि शायद दोस्ती का लिहाज कर रणबीर अपनी कीमत में थोड़ी बहुत रियायत कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
रणबीर की बढ़ी कीमत के बारे में ट्रेड विशेषज्ञों का कहना है कि यह उनका हक है। जब उनकी फिल्में बड़ी कमाई कर रही हैं, तो उन्हें भी बड़ी कीमत मिलनी ही चाहिए।