फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranbir kapoor recreates sidharth malhotra and kiara advani wedding scene watch video here

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने रिक्रिएट किया सिद्धार्थ-कियारा की शादी का सीन, वायरल हो रहा वीडियो

Tue, 16 May 2023 05:38 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 16 May 2023 05:38 PM IST
सार

रणबीर हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए एक टॉक शो में गए थे। इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का वेडिंग सीन रीक्रिएट किया है।

विज्ञापन
ranbir kapoor recreates sidharth malhotra and kiara advani wedding scene watch video here
रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

रणबीर कपूर को चॉकलेटी बॉय यूं ही नहीं कहा जाता है। वह स्क्रीन पर जबरदस्त रोमांस के लिए जाने जाते हैं। कुछ समय पहले अभिनेता की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। वहीं अब तू झूठी मैं मक्कार ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है। इसका रणबीर जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। अब रणबीर एकबार फिर से अपने एक वीडियो के कारण चर्चा में आ गए हैं। 
विज्ञापन


सिद्धार्थ कियारा की उतारी नकल
रणबीर हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए एक टॉक शो में गए थे। इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी का वेडिंग सीन रीक्रिएट किया है। जिसमें कियारा अपनी शादी के दिन दुल्हन के लिबास में एंट्री लेती हैं और सिद्धार्थ उन्हें देखकर अपनी घड़ी को देखकर देर होने का इशारा करते हैं। वायरल वीडियो में रणबीर भी सिद्धार्थ को कॉपी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ranbir Kapoor Universe (@ranbirkapooruniverse)

विज्ञापन
विज्ञापन


फैंस को पसंद आया वीडियो
इस सीन के बाद दोनों सिड और किराया के फेरों की नकल करते नजर आते हैं। जिसके बाद शो की होस्ट कहती हैं कि मैं शादीशुदा हूं, रणबीर भी कहते हैं कि मैं भी शादीशुदा हूं, फिर दोनों हंसते हुए बैठ जाते हैं। फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। 

इसे भी पढ़ें- The Kerala Story: 'दर्शक कम होने के कारण थिएटर्स ने खुद ही...', तमिलनाडु सरकार का सुप्रीम कोर्ट को जवाब

इस फिल्म में आएंगे नजर
रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार रिलीज हुई है। वह अपनी फिल्म एनिमल को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं, जिसका पोस्टर नए साल के खास मौके पर रिलीज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed