Animal Song: 'एनिमल' का नया गाना 'अर्जन वैली' हुआ रिलीज, खून के प्यासे रणबीर कपूर को देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े
रणबीर कपूर स्टारर एनिमल इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे।
विस्तार
रणबीर कपूर स्टारर एनिमल इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म की रिलीज के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. ऐसे में मेकर्स भी लगातार फिल्म से जुड़ी कोई न कोई डिटेल शेयर कर रहे हैं। इस समय जहां एक ओर सोशल मीडिया पर बुर्ज खलीफा पर दिखाए गए फिल्म के टीजर का वीडियो वायरल हो रहा है, वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का नया रिलीज कर दिया है, इस सॉन्ग का दर्शकों को तभी से इंतजार था जब फिल्म के टीजर में इसके बोल सुनने के लिए मिले थे।
'एनिमल' का तीसरा गाना 'अरजन वेली' रिलीज कर दिया गया है। इसी के साथ यह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। यह गाना फिल्म के बाकी सभी गानों से बिल्कुल अलग है। गाने में रणबीर का दबंग अंदाज देखने को मिल रहा है। इसमें वह अकेले ही कई गुडों का सामना करते नजर आ रहे हैं। एक्टर का रौबिला अंदाज दर्शकों को काफी इम्प्रेस कर रहा है।
बता दें कि 'अरजन वेली' को भूपिंदर बब्बल ने अपनी आवाज से सजाया है। इसके लिरिक्स की कमान भी भूपिंदर ने संभाली है, जबकि म्यूजिक मनन भारद्वाज ने दिया है। अब गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। वहीं, हर अपडेट के साथ फिल्म के लिए उत्सुकता भी बढ़ती जा रही हैं।
फिल्म एक दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस मूवी में रणबीर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिलेगी। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा बॉबी देओल फिल्म के विलेन हैं, जिनसे रणबीर अपने पिता (अनिल कपूर) का बदला लेते दिखेंगे। 'एनिमल' का टकराव विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' से होगा। फिल्म तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें: दुल्हनिया 3 में फिर साथ नजर आएंगे आलिया भट्ट-वरुण धवन? करण के इस बयान के बाद कयासों का बाजार गर्म