{"_id":"6279102b5f71d24456743bd3","slug":"ranbir-kapoor-kartik-aaryan-abhishek-bachchan-and-other-play-football-match-in-dubai-fans-shower-love-on-ranbir-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर को देख ‘आई लव यू’ चिल्लाने लगीं लड़कियां, पीछे मुड़कर अभिनेता ने दी मजेदार प्रतिक्रिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर को देख ‘आई लव यू’ चिल्लाने लगीं लड़कियां, पीछे मुड़कर अभिनेता ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
Mon, 09 May 2022 08:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 09 May 2022 08:56 PM IST
सार
रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन, अभिषेक बच्चन समेत कई सेलेब्स इन दिनों दुबई में अपने फुटबॉल मैच में बिजी हैं। यहां से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फैंस रणबीर कपूर पर प्यार लुटा रहे हैं।
विज्ञापन
ranbir kapoor
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेताओं के बीच फुटबॉल को लेकर काफी क्रेज देखने को मिलता है। रणबीर कपूर को भी फुटबॉल काफी पसंद है और इन दिनों अभिनेता दुबई में अमीरात यूनाइटेड के साथ सेलिब्रिटी फुटबॉल कप 2022 मैच खेल रहे हैं। रणबीर कपूर के साथ कार्तिक आर्यन और अभिषेक बच्चन जैसे सेलेब्स भी फुटबॉल क्लब में शमिल हैं। सोशल मीडिया पर इन सितारों की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें वह सभी फुटबॉल खेलते दिख रहे हैं। इसी बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें अभिनेता की गर्ल्स फैंस रणबीर पर प्यार लुटा रही हैं।
विज्ञापन
रणबीर का वायरल हुआ वीडियो
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर अपने साथियों के साथ मैदान में एंट्री ले रहे हैं। रणबीर के आगे अभिषेक बच्चन हैं और उनके पीछे कार्तिक आर्यन दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ऑडियंस में बैठी काफी सारी लड़कियां रणबीर कपूर का नाम चिल्लाती हैं। इसी बीच कुछ लड़कियां चिल्लाकर कहती हैं, 'रणबीर आई लव यू।'
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता ने फैंस को दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो की खास बात ये है कि फैंस के बीच से अपना नाम सुनकर रणबीर कपूर भी प्रतिक्रिया देते हैं। रणबीर पीछे मुड़कर अपने फैंस की ओर देखते हैं, इस दौरान उनके चेहरे पर एक लंबी स्माइल आ जाती है। इतना ही नहीं, रणबीर वीडियो में आंख मारते हुए भी दिख रहे हैं, जो उनकी गर्ल्स फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। रणबीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
फैंस ने की रणबीर की तारीफ
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद अब फैंस रणबीर कपूर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सो क्यूट।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह इतने क्यूट क्यों हैं?' इतना ही नहीं, एक यूजर ने रणबीर कपूर की वाइफ आलिया की फिल्म 'गली बॉय' का मशहूर डायलॉग भी कमेंट में लिखा है। इस यूजर ने लिखा, 'मेरा हसबैंड से गुलु गुलु करेगी तो धोपतुंगी ना उसको।'
इन फिल्मों में दिखाई देंगे रणबीर
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर के पास कई फिल्में लाइन में लगी हैं। रणबीर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में पत्नी आलिया भट्ट संग स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। इसके अलावा, रणबीर करण मल्होत्रा के निर्देशन वाली 'शमशेरा', लव रंजन की अनटाइटल्ड फिल्म और संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन वाली 'एनिमल' में नजर आएंगे।