गुस्साए रणबीर ने छीना पर्स, गालियां भी दीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी का नतीजा हुआ कि रणबीर कपूर का सामना जब पत्रकारों से हुआ तो रणबीर ने ना सिर्फ उन्हें अच्छे से गालियां सुनाई बल्कि उनके कैमरे और पर्स भी छीन लिए।
पिछले दिनों जब एक टीवी चैनल पत्रकार रणबीर को अपने कैमरे में कैद करने उनके नए घर के सामने उपस्थित थे, तो रणबीर का दूसरा ही रूप उन्हें वहां देखने को मिला। जहाँ पत्रकार रणबीर कपूर की एक झलक अपने कैमरे में कैद करना चाहते थे, वहीं उल्टा उन्हें अपने कैमरे को रणबीर की गिरफ्त में देना पड़ गया।
गुस्से में लाल थे रणबीर
वहीं टीवी क्रू के करीबी सूत्रों का कहना है कि "रणबीर बहुत ज्यादा गुस्से में थे, और मीडिया के साथ अपशब्दों का प्रयोग कर उन्हें वहां से भागने पर मजबूर कर दिया।
सूत्र ने बताया, "जब से रणबीर और कैट ने अपने नए घर में शिफ्ट किया है तभी से हर कोई उन्हें अपने कैमरे में कैद करने और उनके बारे में जानकारी लेने में जुटा हुआ है।
जिसके चलते रणबीर कपूर काफी परेशान हो गए हैं और इसी के चलते बुधवार रात को रणबीर पत्रकारों पर भड़क गए। जो चीजें रणबीर ने उनसे छीनी हैं, उनमें कैमरा मैन के कैमरा और बटुआ जैसी चीजें भी शामिल हैं।"
रणबीर ने दी गाली
सूत्रों का कहना है कि "उस वक़्त वह अपने घर में प्रवेश कर रहे थे, जब कुछ पत्रकार उन्हें फिल्मा रहे थे। ऐसे में रणबीर ने अपना आपा खो दिया और उनकी तरफ तेजी से गाली देते हुए आगे बढ़े।
इसके बाद सभी चैनल क्रू वहां से भागने लगे और रणबीर ने उनका कुछ दूर तक पीछा किया। जब उन्हे कुछ नहीं समझ आया तो उन्होंने चैनल वालों के कैमरा व अन्य सामान अपनी कार में जबरदस्ती लेकर चले गए।
लेकिन बाद में उन्होंने अपने ड्राइवर से उन्हें बुलाने के लिए कहा, और यह कहते हुए माफ़ी मांगी कि यह उनका काम का पहला दिन था।