Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor from the sets of Sandeep Reddy Vanga Animal surfaced on the internet featuring him as Aziz

Animal: रणबीर की ये बीटीएस तस्वीर देख कांप जाएगी रूह, खून से लथपथ दिखे अभिनेता, एनिमल के सेट से सामने आई फोटो

Thu, 30 May 2024 02:36 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 30 May 2024 02:36 PM IST
सार

अब, हाल ही में लोकप्रिय सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल के सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं , जिससे प्रशंसक एक बार फिर उत्साहित हो गए हैं।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor from the sets of Sandeep Reddy Vanga Animal surfaced on the internet featuring him as Aziz
रणबीर कपूर{एनिमल के सेट से} - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रणबीर कपूर ने अपनी पिछली रिलीज फिल्म 'एनिमल' से तहलका मचा दिया था। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपनी सफलता दर्ज की। फिल्म में रणबीर को एक अलग अवतार में देखकर प्रशंसक काफी आश्चर्यचकित थे। एनिमल में रणबीर के दमदार अभिनय के साथ-साथ कई तरह के लुक भी थे, जिनमें से कुछ काफी डरावने भी थे।
विज्ञापन


हकीम ने 'एनिमल' के सेट से साझा की तस्वीर
अब, हाल ही में लोकप्रिय सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल के सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं , जिससे प्रशंसक एक बार फिर उत्साहित हो गए हैं। आलिम हकीम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एनिमल के सेट से रणबीर कपूर की कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में, अभिनेता अपने चेहरे और कपड़ों पर खून के धब्बे के साथ काफी डरावने लग रहे हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)

विज्ञापन
विज्ञापन


रणवीर की तस्वीर साझा कर लिखी यह बात
उन्होंने कैप्शन में लिखा, "एनिमल में अजीज के रूप में रणबीर कपूर। ये कुछ तस्वीरें हैं जो मैंने फिल्म एनिमल के सेट पर अजीज के इंट्रो शूट के दिन क्लिक की थीं और इन तस्वीरों में मेरे लिए सबसे अच्छी बात वो भावनाएं हैं, जो आप रणबीर की आंखों में देख सकते हैं।"

तस्वीर को बताया दिल के करीब
आलिम ने आगे कहा, "फिल्म का लुक मेरे दिल के बहुत करीब रहेगा। मुझे याद है कि जब रणबीर शॉट खत्म करने के बाद मेरे बगल में बैठे थे, तो मैंने उनसे कुछ तस्वीरें क्लिक करने की अनुमति मांगी थी, क्योंकि आधिकारिक फोटोग्राफर को किसी इमरजेंसी की वजह से जल्दी जाना पड़ा था।"उन्होंने पोस्ट के अंत में लिखा, "दर्शकों ने एनिमल में रणबीर के सभी लुक को बहुत प्यार दिया है और अजीज के किरदार ने काफी प्रभाव डाला है। निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी एक रचनात्मक व्यक्ति के रूप में हम सभी में से सर्वश्रेष्ठ को सामने लाने के लिए सभी श्रेय के हकदार हैं।"
 

Sathyaraj: पीएम मोदी की भूमिका निभाएंगे 'कटप्पा'? प्रधानमंत्री के किरदार के लिए दिखाई दिलचस्पी


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed