{"_id":"52bc1db8ad6f07b3fdeb12e9b18690a6","slug":"ranbir-kapoor-film-with-3-khans-of-bollywood-hindi-news-rm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीनों खानों को एक साथ लेकर आएंगे रणबीर कपूर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तीनों खानों को एक साथ लेकर आएंगे रणबीर कपूर
Updated Fri, 22 Aug 2014 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता रणबीर कपूर ने कुछ दिनों पहले कहा था कि वह अपने अभिनेता-फिल्मकार दादाजी राज कपूर पर एक लघु फिल्म बनाना चाहते हैं। अब उनकी योजना बॉलीवुड के तीनों 'खान' को लेकर एक फिल्म बनाने की है।
विज्ञापन
31 वर्षीय रणबीर ने मंगलवार को कहा, "मैंने वह कहने के बाद सोचना शुरू किया कि उनकी (राज कपूर) जिंदगी के बारे में बताने के लिए लघु फिल्म छोटी पड़ जाएगी। ऐसा करने में मुझे 500 घंटे लगेंगे।"
विज्ञापन
क्या काम करेंगे यह तीनों
उन्होंने कहा, "लेकिन उसके बाद मैंने यह भी सोचना शुरू किया कि मैं किस पर लघु फिल्म बना सकता हूं। फिर मैंने आठ मिनट की एक लघु फिल्म के बारे में सोचा, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान एक सोफे पर बैठे हैं और सिर्फ बातें कर रहे हैं।"
रणबीर एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जहां उन्होंने अमेरिका की डिजिटल संगीत कंपनी सावन से जुड़ने की घोषणा की। देखना यह होगा कि क्या उनकी इस फिल्म में तीनों काम करेंगे।
रणबीर एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जहां उन्होंने अमेरिका की डिजिटल संगीत कंपनी सावन से जुड़ने की घोषणा की। देखना यह होगा कि क्या उनकी इस फिल्म में तीनों काम करेंगे।