फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Film Sanju new song Bhopu Baj Raha Hain released

रणबीर कपूर के साथ 'भोंपू बज रहा है' पर थिरकते नजर आए विक्की कौशल, करिश्मा भी दे रहीं साथ

Thu, 19 Jul 2018 03:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Jul 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor Film Sanju new song Bhopu Baj Raha Hain released
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' के सुपरहिट होने के बाद इस फिल्म के एक गाने को रिलीज आज किया गया है। गाने के बोल हैं 'भोंपू बज रहा है'। हालांकि फिल्म में ये गाना नहीं था। गाने में रणबीर कपूर, विक्की कौशल, करिश्मा तन्ना किसी शादी में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


2 मिनट 2 सेकेंड के इस गाने में रणबीर कपूर, विक्की कौशल और करिश्मा तन्ना नजर की मस्ती नजर आएगी। 'भोंपू बज रहा है' में रणबीर कपूर बिलकुल संजय दत्त की तरह डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह गाना 'संजू' फिल्म का अब तक का सबसे ज्यादा तड़कता भड़कता गाना है। 'संजू' में करिश्मा तन्ना कैमियो में है जो कि कमली यानी कि विक्की कौशल की गर्लफ्रेंड बनी हैं।
विज्ञापन


फिल्म के इस गाने को सौरव रॉय द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। गाने के लिरिक्स शेखर अस्तित्व और रोहन गोखले द्वारा लिखे गए हैं और गाने को नक्काश अजीज ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को 'संजू' के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस गाने को अब तक 192,702 लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें, 'संजू' संजय दत्त की बायोपिक है जिसमें रणबीर कपूर ने संजय दत्त का रोल निभाया है। 'संजू' फिल्म 29 जून को रिलीज हुई थी और इसका बॉक्स ऑफिस पर कब्जा अब भी बरकरार है। यह फिल्म 300 करोड़ के पार पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed