फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Film Animal Director Sandeep Reddy Vanga Reveal Bollywood Big Production House Hypocrisy

Sandeep Reddy Vanga: संदीप वांगा बॉलीवुड के बड़े प्रोडक्शन हाउस से हुए नाराज, रणबीर कपूर को लेकर कही ये बात

Wed, 26 Feb 2025 09:03 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 26 Feb 2025 09:03 AM IST
सार

हाल ही में संदीप रेड्डी वांगा ने बॉलीवुड के एक बड़े प्रोडक्शन हाउस पर गुस्सा जाहिर किया है। डायरेक्टर ने बॉलीवुड के दोगलेपन को सामने लाकर रख दिया। क्या है ये पूरा मामला जानिए? 

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Film Animal Director Sandeep Reddy Vanga Reveal Bollywood Big Production House Hypocrisy
संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साउथ के फेमस डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘कबीर सिंह’ और रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ जैसी हिट फिल्में बनाई हैं। इन फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड में भी एक नामी डायरेक्टर बना दिया है। लेकिन हाल ही में वह बॉलीवुड के एक बड़े प्रोडक्शन हाउस से नाराज नजर आए। 

विज्ञापन


संदीप के साथ काम करने वाले एक्टर को किया रिजेक्ट 
कोमल नाहटा को दिए एक इंटरव्यू में संदीप रेड्डी वांगा ने बताया कि पिछले दिनों बॉलीवुड के एक बड़े प्रोडक्शन हाउस ने ‘कबीर सिंह’ फिल्म में काम करने वाले एक्टर को इसलिए रिजेक्ट किया क्योंकि उसने संदीप के साथ काम किया था। इस बात से डायरेक्टर काफी नाराज हो गए हैं। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Spirit: क्या सच में स्पिरिट में नजर आएंगे कोरियाई स्टार डॉन ली? जानिए संदीप रेड्डी वांगा ने क्या कहा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

Ranbir Kapoor Film Animal Director Sandeep Reddy Vanga Reveal Bollywood Big Production House Hypocrisy
फिल्म एनिमल का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

क्या वो लोग रणबीर कपूर के साथ काम नहीं करेंगे
आगे इंटरव्यू में संदीप रेड्डी वांगा कहते हैं, ‘जिस एक्टर को प्रोडक्शन हाउस ने रिजेक्ट किया, मैंने उससे कहा कि तुम उन लोगों से बोलना कि संदीप रणबीर कपूर के साथ काम रहा है तो क्या यही चीज रणबीर के साथ भी करोगे। क्या तृप्ति को फिल्मों में नहीं साइन करोगे? क्या रश्मिका को नहीं लोगे।’ रणबीर कपूर ने संदीप के साथ फिल्म 'एनिमल' में काम किया था। 

ये खबर भी पढ़ें: Indian Idol 15: जावेद अख्तर के पेशे पर संदीप रेड्डी वांगा ने कसा तंज, 'एनिमल' पर अब तक जारी वार-पलटवार

संदीप की फिल्मों को लेकर कंट्रोवर्सी 
फिल्म ‘कबीर सिंह’ हो या ‘एनिमल’ संदीप की फिल्में जब रिलीज हुई तो इन्हें लेकर विवाद हुआ। फिल्म में हीरो का टॉक्सिक बिहेवियर दिखाया गया। इस बात से बॉलीवुड के कई लोग नाराज हुए। सोशल मीडिया पर भी संदीप रेड्डी की फिल्मों की आलोचना की गई। संदीप की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह 'स्पिरिट' और 'एनिमल पार्क' बना रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed