फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor Bobby deol graces Music launch event of movie Animal claims That He Cannot Dance Badtameez Dil

Animal: 'एनिमल' के ऑडियो लॉन्च में रणबीर-बॉबी ने जमकर की मस्ती, अरिजीत और श्रेया के अलावा पूरी टीम रही मौजूद

Sat, 25 Nov 2023 12:40 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 25 Nov 2023 12:40 AM IST
सार

इवेंट में यूं तो 'एनिमल' से लेकर अभिनेताओं की निजी जिंदगी से जुड़ी ढेर सारी बातें हुई, लेकिन फिल्म के ऑडियो लॉन्च इवेंट में भी साल 2013 में आई 'ये जवानी है दीवानी' के गाने 'बदतमीज दिल' ने रणबीर का पीछा नहीं छोड़ा।

विज्ञापन
Ranbir Kapoor Bobby deol graces Music launch event of movie Animal claims That He Cannot Dance Badtameez Dil
'एनिमल' के ऑडियो लॉन्च इवेंट में रणबीर कपूर, बॉबी देओल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता इस समय संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित इस फिल्म के प्रचार-प्रसार में व्यस्त हैं। बीते दिन दिल्ली में 'एनिमल' का ट्रेलर लॉन्च करने के बाद आज फिल्म की टीम ने मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में इसका ऑडियो लॉन्च किया। इस इवेंट में रणबीर कपूर और बॉबी देओल की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया। दोनों एक साथ जमकर मस्ती करते नजर आए और मीडिया से भी खूब बातचीत की। इवेंट में भूषण कुमार से लेकर बी पराक तक मौजूद रहे। इवेंट के दौरान फैंस ने रणबीर कपूर से 'बदतमीज दिल' पर डांस करने के लिए कहा लेकिन उन्होंने सभी से कहा कि वे उन्हें इस गाने पर डांस न कराएं। चलिए जानते हैं क्यों...

विज्ञापन

'एनिमल' की म्यूजिकल नाइट में 'बदतमीज दिल' पर थिरके रणबीर
इवेंट में यूं तो 'एनिमल' से लेकर अभिनेताओं की निजी जिंदगी से जुड़ी ढेर सारी बातें हुई, लेकिन फिल्म के ऑडियो लॉन्च इवेंट में भी साल 2013 में आई 'ये जवानी है दीवानी' के गाने 'बदतमीज दिल' ने रणबीर का पीछा नहीं छोड़ा। होस्ट ने इवेंट में 'बदतमीज दिल' गाना बजवाया और रणबीर से डांस करने के लिए कहा। इसके बाद रणबीर और बॉबी गाने का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं। लेकिन इसके बाद रणबीर ने आज के बाद इस गाने पर डांस करने के लिए मना कर दिया। 
विज्ञापन

Animal Trailer: रणबीर के पिता के रोल में अनिल कपूर ने जीते दिल, क्या हुआ जब मिला था प्रियंका के पिता का रोल?
विज्ञापन
विज्ञापन

रणबीर ने इवेंट मैनेजर्स से इस गाने को न बजाने की अपील की 
गाना बंद होने के तुरंत बाद, रणबीर को यह कहते हैं कि, 'मैं आप लोगों को एक बात बता दूं ये गाना 2013 में रिलीज हुआ था। पर मैं जहां भी जाता हूं ये गाना मेरे पीछे आता है। मैं अभी 41 साल का हूं, मेरे से नहीं होता है अभी ये सब। मेरी कमर टूट जाती है। मैं सब इवेंट मैनेजर्स से आज ये कह रहा हूं प्लीज ये गाना मत बजाना। कोई धीमा गाना बजावना।' बता दें, 'बदतमीज दिल' गाना 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म का है, जिसमें दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म और गाने को फैंस ने खूब पसंद किया था।

Spirit: प्रभास की 'स्पिरिट' पर संदीप रेड्डी वांगा ने दिया बड़ा अपडेट, इस दिन शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग

अरिजीत और श्रेया के अलावा पूरी टीम रही मौजूद
'एनिमल' के ऑडियो लॉन्च में अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल को छोड़कर पूरी म्यूजिकल टीम उपस्थित थी। 'एनिमल' की बात करें तो शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' के बाद यह संदीप रेड्डी वांगा की बॉलीवुड में दूसरी फिल्म है। 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रश्मिका मंदाना, रणबीर कपूर, अनिल कपूर से लेकर शक्ति कपूर, बॉबी देओल और प्रेम चोपड़ा जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। 
Salman Khan: शाहरुख के कैमियो पर सलमान ने किया रिएक्ट, 'टाइगर-पठान' की जोड़ी को भाईजान ने बुलाया 'जय वीरू'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed