फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor and Katrina engagement

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने की सगाई

Sat, 10 Jan 2015 03:17 PM IST
Updated Sat, 10 Jan 2015 03:17 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Katrina engagement

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ ने एक दूसरे से सगाई कर ली है। खबर है कि दोनों स्टार्स 30 दिसंबर 2014 को लंदन में एक-दूसरे से बंधन में बंध गए।

विज्ञापन


कैटरीना क्रिसमस मनाने के लिए पहले से ही लंदन पहुंची थीं, बाद में रणबीर भी वहां पहुंचे गए। जहां चुनिंदा दोस्तों और कटरीना के परिवार की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे से यह रस्म निभाई। यहां तक कि इस छोटे से समारोह के लिए मेहमानों को लाने और छोड़ने का इंतजाम भी पहले से ही किया जा चुका था।
विज्ञापन


खबर है कि दोनों सितारे इस साल मई में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वहीं पिछले 23 दिसंबर को जब कटरीना से मीडिया ने इस बारे में पूछा था तो उनका जवाब था कि 'नहीं, यह बात बिल्कुल भी सही नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार और खास दोस्तों के बीच पूरी हुई रस्म

Ranbir Kapoor and Katrina engagement

बॉलीवुड के इन दोनों स्टार्स ने अपने सगाई समारोह में अपने परिवार के लोगों के सिर्फ खास दोस्तों को ही इस कार्यक्रम में बुलाया था। खबरों के अनुसार इस समारोह को कटरीना के परिवार ने आयोजित किया था, जो लंदन में ही रहता है। इसमें भारत से रणबीर के माता-पिता नीतू और ऋषि कपूर भी लंदन पहुंचे गए।

हालांकि रणबीर और कटरीना को न्यूयॉर्क शहर में पार्टी करते देखा गया था, इस दौरान फैंस ने उनकी तस्वीरें लीं और सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं। रणबीर, कटरीना और अयान मुखर्जी तीनों कथित रूप से न्यूयॉर्क के स्टैंडर्ड होटल में नए साल का जश्न मनाते देखे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed