फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Kapoor and Alia Bhatt watch Sanju film after Shloka Mehta pre engagement party

अंबानी की पार्टी के बाद देर रात 'संजू' फिल्म देखने पहुंचे रणबीर-आलिया

Fri, 29 Jun 2018 01:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 29 Jun 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt watch Sanju film after Shloka Mehta pre engagement party
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
ऐसा लगता है कि इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में प्यार का तूफान आया हुआ है जिसमें रणबीर और आलिया पूरी तरह से डूब चुके हैं। अरे जनाब ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि आए दिन आ रही रणबीर और आलिया की वायरल हुई तस्वीरें खुद ही सच्चाई बयां कर रही हैं।
विज्ञापन

 
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है जिसे दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कुछ दिन पहले इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें बॉलीवुड के स्टार्स पहुंचे थे। कुछ वजह से सभी स्टार्स का इस स्क्रीनिंग में पहुंचना संभव नहीं हो पाया था जिसकी वजह से फिल्म डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने रिलीज से एक दिन पहले दोबारा 'संजू' फिल्म की स्क्रीनिंग रखी।
विज्ञापन

Ranbir Kapoor and Alia Bhatt watch Sanju film after Shloka Mehta pre engagement party
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर आमिर खान, अरशद वारसी, फातिमा सना शेख, सुनीधि चौहान, किरन राव, ए आर रहमान के अलावा आलिया भट्ट भी पहुंचीं। फिल्म देखने के बाद आलिया और रणबीर एक साथ कार में देर रात स्पॉट हुए। खबरों की मानें तो आलिया और रणबीर ने एक साथ तस्वीर खिंचवाने से मना कर दिया था लेकिन कार में जाते हुए उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं। 

वायरल तस्वीरों में रणबीर और आलिया कार में पीछे वाली सीट पर बैठे हुए दिखाई दिए। आपको बता दें, रणबीर और आलिया का अफेयर इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में सुर्खियों में बना हुआ है। फिल्म स्क्रीनिंग के पहले यह दोनों कपल अंबानी के बेटे आकाश और श्लोका मेहता की सगाई के पहले रखी गई पार्टी में गए थे। हालांकि इन दोनों ने वहां पर एक साथ एंट्री नहीं ली थी लेकिन पार्टी के बाद 'संजू' की स्क्रीनिंग देखने के बाद एक साथ जरूर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed