फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranbir-deepika Kindle each other

चटर-पटरः एक-दूसरे को जला रहे हैं दीपिका-रणबीर

Tue, 11 Dec 2012 04:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 11 Dec 2012 04:13 PM IST
विज्ञापन
ranbir-deepika Kindle each other

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण का बीच अफेयर खत्म हो चुका है। एक-दूसरे से कटने के बाद भी इन दोनों ने ही फैसला लिया है कि वह एक मित्र के रूप में जुड़े रहेंगे और प्रोफेशनली काम भी करते रहेंगे। अयान मुखर्जी की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में दर्शक फिर से इन्हें साथ देखेंगे। खबर है कि इस सेट पर रणबीर और दीपिका कुछ ऐसा कर रहे हैँ जिससे एक दूसरे को जलाने का मौका मिले। खासकर रणबीर कपूर। सेट पर रणबीर एक भी मौका ऐसा नहीं छोड़ते, जिसमें वह दीपिका को वापस अपनी ओर खींच न सकें।

विज्ञापन


हाल ही में महबूब स्टूडियो में फिल्म के लिए एक शादी की सीक्वेंस शूट हो रहा था। फिल्म में सेकेंड रोल निभा रही एवलिन शर्मा के साथ रणबीर को एक सेक्सी डांस नंबर पर परफॉर्म करना था। सीन के मुताबिक रणबीर को एवलिन को अपनी बांहों में भरना था। रणबीर ने एवलिन को गले लगा लिया और शॉट ओके हो गया। डायरेक्टर अयान मुखर्जी के कट कहने के बाद भी रणबीर, एवलिन को उसी तरह बांहों में भरे उन्हें फील करते रहे। एवलिन अपने आपको छुड़ाने की कोशिश कर रही थीं। दिलचस्प बात यह है कि सीन खत्म होते ही रणबीर ने सीधे दीपिका को देखा और उनके चेहरे पर वाकई जलन के एक्सप्रेशन थे।
विज्ञापन


मुंबई के रेड लाइट एरिया में घूम रही हैं कंगना

नशीली आंखों के जादू के बाद अब कंगना राणावत मुजरेवाली का किरदार निभाने को तैयार हैं। इस साल जहां कंगना की पूरे साल में एक ही फिल्म 'तेज' आई, वहीं आने वाले साल में अब तक उनकी तीन फिल्में आनी तय हैं। हाल ही में उन्होंने एक और फिल्म साइन की है। विश्वास पाटिल की डेब्यू फिल्म में कंगना मुजरेवाली का किरदार निभाने जा रही हैं। फिल्म एक लव स्टोरी है जिसमें लड़का और लड़की दो अलग-अलग कम्यूनिटी से हैं। कंगना इस रोल को करने के लिए इन दिनों मुंबई के कुछ रेड लाइट एरिया में घूम रही हैं। इसके साथ ही मुजरा करने के लिए डांस स्टेप की क्लास भी ले रही है। कंगना ने फिल्म में अपने किरदार के तैयारी के लिए और मुजरा डांस की बारीकियो को जानने के लिए उमराव जान' और 'पाकीज़ा' जैसी फिल्मे देखी। उन्हे रेखा का मुजरा बहुत पसंद आया।
विज्ञापन
विज्ञापन



फरदीन की पत्नी को हुआ मिसकैरेज
फिल्म अभिनेता फरदीन खान की पत्नी का मिसकैरेज हो गया है। उनकी कोख में जुड़वां बच्चे पल रहे थे। फरदीन ने ट्विटर पर लिखा है कि हमने जितनी खुशी से नताशा के गर्भवती होने की घोषणा की थी, मैं उतने ही दुख से यह बताना चाहता हूं कि उसका गर्भपात हो गया है। 38 वर्षीय फरदीन ने नताशा के गर्भवती होने की घोषणा अक्टूबर में की थी। फरदीन ने लिखा, मेरी पत्नी एक मजबूत महिला हैं और वह एक बार फिर बच्चे के लिए प्रयास करेंगे। बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान जुड़वा बच्चों के जन्म का इंतजार कर रहे थे लेकिन उनकी पत्नी नताशा का गर्भपात हो जाने से यह इंतजार लम्बा हो गया है। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि नताशा की सेहत अच्छी है और वे लोग दोबारा कोशिश कर सकते हैं। नताशा बीते जमाने की अभिनेत्री मुमताज की बेटी हैं। फरदीन, नताशा 2005 में शादी के बंधन में बंधे थे।

अमीषा ने किया चाचा पर मुकदमा
अपने अकाउंट्स में गड़बड़ी को लेकर पिता अमित पटेल को कानूनी नोटिस भेज चुकीं बॉलीवुड नायिका अमीषा पटेल ने इस बार चाचा के खिलाफ मुकदमा कर दिया है। अमीषा ने एक फ्लैट के मालिकाना हक को लेकर चाचा नलिन पटेल को कोर्ट में घसीटा है। नलिन का कहना है कि फ्लैट उनके नाम है, जबकि अमीषा का कहना है कि दादी ने पुणे स्थित यह फ्लैट उन्हें उपहार में दिया था। अमीषा का दावा है कि पुणे की प्रभात रोड पर स्थित मनाली अपार्टमेंट्स के फ्लैट पर उनका अधिकार है। हाल में ही दिए अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने कहना था कि इस फ्लैट पर उनकी दिवंगत दादी सुशीला पटेल का हक था। दो साल पहले अमीषा के चाचा नलिन रजनी पटेल ने 25 नवंबर को डेकन जिमखाना पुलिस को एक ऐप्लिकेशन दी थी, जिसमें उन्होंने अपनी भतीजी पर पुणे स्थित फ्लैट में डुप्लीकेट चाबी के जरिए घुसने का आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि अमीषा ने फ्लैट से कुछ घरेलू सामान चुराया था।


िल्म के सेट पर भाषाएं सीख लेती हैं यामी
यामी गौतम ही केवल एक ऐसी अभिनेत्री है जो एक ही समय में कई भाषाओं की फिल्में कर रहीं हैं। खास बात यह है कि उन्होंने इन अलग-अलग भाषाओं को सीखने के लिए कोई अलग से ट्रेनिंग नहीं ली है बल्कि उन्होंने फिल्म के सेट पर ही इसे सीखा है। हाल ही में यामी, 'गौरवम' और 'कुरियर बॉय कल्याण' के लिए शूटिंग कर रही है और ये दोनों फिल्में ही अलग भाषाओं की है। यह फिल्में क्रमशः तमिल और तेलुगू में हैं। इन दोनों भाषाओं में यामी सहज हों इसके लिए वह अपने उच्चारण को लेकर खास रिहर्सल कर रहीं हैं। यामी के अनुसार, मैं एक के बाद एक डिफरेंट लैंग्वेज वाली फिल्मो में काम कर रही हूँ जो कि काफी चुनौतीपूर्ण रहा। इस चुनौती को मैने भरपूर एंज्वाय किया। यामी गौतम हिट रही फिल्म 'विक्की डोनर' की मुख्य नायिका थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed