फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranbir and deepika close for one night

एक रात के लिए करीब आए रणबीर-दीपिका!

Thu, 01 May 2014 02:26 PM IST
Updated Thu, 01 May 2014 02:26 PM IST
विज्ञापन
 ranbir and deepika close for one night

एक समय बॉलीवुड की लोकप्रिय जोड़ी रहे अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक कार्यक्रम में मजे करते हुए देखा गया। दोनों न ही एक दूसरी की उपस्थिति से असहज थे और न ही एक दूसरे का सामना करने से घबरा रहे थे। रणबीर और दीपिका एनडीटीवी इंडिया ऑफ द ईयर अवार्ड कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे, जहां दीपिका को बेस्ट एंटरटेनर का और रणबीर को यूथ आइकन का अवार्ड दिया गया।

विज्ञापन

गाने पर किया डांस

 ranbir and deepika close for one night

रणबीर से कार्यक्रम के दौरान उनके लोकप्रिय गानों पर नृत्य की मांग की गई। इससे पहले वह आमिर खान, कंगना रनौत, सौंदर्या आर. अश्विन और दीपिका पादुकोण के साथ मंच पर मौजूद थे। लेकिन, जैसे ही रणबीर का गाना शुरू हुआ, मंच पर दीपिका को छोड़कर बाकी सब वहां से हट गए। रणबीर और दीपिका ने गाने पर दिल खोल कर नृत्य किया। दीपिका और रणबीर को एक दूसरे के साथ हंसते, मुस्कराते और ठुमके लगाते और देखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हो गया था ब्रेकअप

 ranbir and deepika close for one night

दीपिका और रणबीर फिल्म 'बचना ए हसीनों' में साथ काम करने के बाद असल जिंदगी में भी साथ हो लिए थे, लेकिन यह साथ ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों अलग हो गए।

आखिरी बार रणबीर और दीपिका फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में साथ दिखाई दिए थे। अब एक बार फिर यह दोनों इम्तियाज अली की नई फिल्म में साथ में दिखने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed