फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranbir Alia Wedding: Will Alia Bhatt change her name after marriage with Ranbir Kapoor

Ranbir Alia Wedding: शादी के बाद क्या अपनी सास नीतू कपूर के नक्शे कदमों पर चलेंगी आलिया? बदल लेंगी अपना नाम!

Thu, 14 Apr 2022 04:35 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 14 Apr 2022 04:35 PM IST
सार

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इसी बीच ये सवाल सबके मन में आ रहा है कि क्या शादी के बाद आलिया भट्ट अपना नाम बदलेंगी या फिर अपने पिता के नाम को ही आगे बढ़ाएंगी।

विज्ञापन
Ranbir Alia Wedding: Will Alia Bhatt change her name after marriage with Ranbir Kapoor
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आलिया भट्ट अपने बचपन के क्रश यानी रणबीर कपूर से आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। पिछले कुछ दिनों से दोनों की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कभी शादी की तारिख में बदलाव की खबरें आईं, तो कभी रिसेप्शन का वेन्यू ही बदल गया। अब ये सवाल सबके मन में आ रहा है कि क्या शादी के बाद आलिया भट्ट अपना नाम बदलेंगी या फिर अपने पिता के नाम को ही आगे बढ़ाएंगी।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद आलिया भट्ट अपनी सास नीतू कपूर के नक्शे कदम पर चलकर अपना नाम बदलेंगी। नीतू कपूर ने शादी के बाद अपने नाम को नीतू सिंह से बदलकर नीतू कपूर कर लिया था। वहीं, अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि आलिया भी शादी के बाद अपना नाम  में कपूर जोड़ लेंगी। वह अपने नाम को आलिया भट्ट कपूर कर लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: Will Alia Bhatt change her name after marriage with Ranbir Kapoor
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

वहीं, यह भी खबरें आ रही हैं कि आलिया के नाम बदलने को लेकर रणबीर कपूर का नजरिया अलग है। एक तरफ जहां आलिया शादी के बाद कपूर सरनेम लगाने के लिए तैयार हैं, तो वहीं रणबीर का मानना है कि वह अपने नाम को वैसे ही रहने दें। 

विज्ञापन

बता दें कि रणबीर और आलिया काफी साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों आज पंजाबी रीति-रिवाज से शादी करने जा रहे हैं। अपनी शादी के लिए दोनों ने सुरक्षा के भी काफी कड़े इंतजाम किए हैं, जिसकी वजह से फैंस को उनकी झलक नहीं मिल पाएगी। वहीं, परिवार और करीबी दोस्त कपल की शादी में शामिल होने के लिए वास्तु भवन पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed