फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ramayana, Ramanand Sagar Sita Dipika Chikhlia does not want to be a part of Ranbir Kapoor Sai Pallavi film?

Ramayana: रणबीर कपूर की रामायण का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं दीपिका चिखलिया? बोलीं- मैं छवि के साथ खिलवाड़...

Tue, 04 Mar 2025 11:12 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 04 Mar 2025 11:12 PM IST
सार

Ramayana-Dipika Chikhlia: रामानंद सागर की टीवी सीरीज रामायण में सीता का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें रणबीर कपूर और साई पल्लवी की आगामी फिल्म रामायण का हिस्सा बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। जानिए क्यों...
 

विज्ञापन
Ramayana, Ramanand Sagar Sita Dipika Chikhlia does not want to be a part of Ranbir Kapoor Sai Pallavi film?
रणबीर कपूर की रामायण का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं दीपिका चिखलिया? - फोटो : इंस्टाग्राम@dipikachikhliatopiwala

विस्तार

रामायण, जिसे पिछले कुछ सालों में कई टीवी शो और फिल्मों में फिर से बनाया गया है। हालांकि, रामानंद सागर की टीवी सीरीज रामायण का अभी तक कोई मुकाबला नहीं कर पाया है। वहीं अब, रणबीर कपूर और साई पल्लवी कथित तौर पर निर्देशक नितेश तिवारी की आगामी फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं। इसी बीच रामानंद सागर की रामायण में सीता की भूमिका निभा चुकीं दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की रामायण का हिस्सा बनने से साफ इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

 

अपनी इमेज से खिलवाड़ नहीं करना चाहती दीपिका
हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत के दौरान, दीपिका ने कहा कि रामानंद सागर की रामायण पर बनी टीवी सीरीज जितनी लोकप्रिय कोई और सीरीज अभी तक नहीं बनी है। दीपिका ने कहा, "मैं अपनी इमेज के साथ क्यों खिलवाड़ करूं? मैं सीता हूं, मैंने इसे स्वीकार कर लिया है।" 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल्या की भूमिका के लिए किया मना
निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में कथित तौर पर भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर और माता सीता की भूमिका में साई पल्लवी नजर आएंगी। हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत के दौरान जब दीपिका से नितेश तिवारी की आगामी फिल्म रामायण का हिस्सा बनने के बारे में सवाल किया गया तो इस पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें हिंदू महाकाव्य पर आधारित एक टीवी सीरीज में कौशल्या की भूमिका निभाने के लिए पूछा गया था। तब इस पर उनके पति ने दीपिका से कहा कि आप सीता के रूप में जानी जाती हैं, और आपको सीता के रूप में ही मरना चाहिए।" अपने पति की बात से सहमत दीपिका ने भी अब ऐसा सोचना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें:
Chhaava Box Office Day 19: विक्की कौशल-रश्मिका मंदाना के लिए लकी रहा मंगलवार, जानिए 19वें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन

दो प्रोजेक्ट्स के लिए किया मना
काम की बात करें तो हाल ही में दीपिका को दो प्रोडक्शन हाउस ने अपनी फिल्मों के लिए संपर्क किया था, जिसमें वे चाहते थे कि वह दोनों भूमिकाओं में सिगरेट पकड़े। इसलिए, दीपिका ने उनके साथ काम करने से इनकार कर दिया। दीपिका ने कहा, "कभी-कभी मुझे हैरानी होती है कि कोई मुझसे ऐसे रोल्स करने के लिए कैसे कह सकता हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed