{"_id":"6b0a8b098874aabdd205aa18","slug":"ramayana-actor-faisal-malik-hits-back-at-ai-generated-vfx-claims-amid-panchayat-release-2026-11-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामायण: VFX को AI बताने वालों पर भड़के कुंभकर्ण बने फैसल मलिक, फिल्म के अगले पार्ट पर किया बड़ा खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रामायण: VFX को AI बताने वालों पर भड़के कुंभकर्ण बने फैसल मलिक, फिल्म के अगले पार्ट पर किया बड़ा खुलासा
Sat, 28 Nov 2026 01:34 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:34 PM IST
सार
- Ramayana: निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चा में है।
- फिल्म में शानदार विजुअल इफेक्ट्स (VFX) देखने को मिले हैं।
- हालांकि, कुछ लोग फिल्म के VFX को AI से तैयार की गई तस्वीरें बता रहे हैं।
विज्ञापन
फिल्म रामायण पर बोले फैसल मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अब फिल्म में कुंभकर्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता फैसल मलिक ने इस आलोचना पर अपनी बात रखी है। उन्होंने फिल्म में इस्तेमाल किए गए VFX और CGI के काम के बारे में भी खुलकर बात की।
'रामायण' कोई नॉर्मल एक्टिंग वाली फिल्म नहीं है
फैसल मलिक ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में 'रामायण' को एक ऐसी फिल्म बताया, जिसमें VFX का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया गया है।उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य एक्टिंग वाली फिल्म नहीं है। अभिनेता के मुताबिक, कुंभकर्ण जैसे विशाल और दमदार किरदार को पर्दे पर उतारने के लिए मेकर्स ने CGI की काफी मदद ली है।
उन्होंने कहा, 'फिल्म की ज्यादातर शूटिंग अलग-अलग की गई है, लेकिन दूसरे भाग में मेरे और रावण के कुछ अहम सीन हैं। हमने देखा कि रावण कुंभकर्ण के हाथ पर चलते हुए उसे आशीर्वाद दे रहा है। इस सीन को अलग से शूट किया गया था। उस दौरान आंखों, चेहरे और शरीर की हरकतों का खास ध्यान रखा गया था।'
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, 'हमने 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'अवतार' जैसी फिल्मों के मेकिंग वीडियो देखे थे, लेकिन यहां हमें खुद इस शानदार प्रोसेस का हिस्सा बनने का मौका मिला। मुझे लगता है कि इससे पहले और इसके बाद भी भारतीय सिनेमा में इतनी भव्य फिल्म बनना मुश्किल है।'

Trending Videos
'रामायण' फिल्म
- फोटो : अमर उजाला
VFX को AI बताने वालों को फैसल ने दिया जवाब
फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स की आलोचना करने वालों को जवाब देते हुए फैसल ने कहा कि एक सीन को तैयार करने में हजारों लोग मेहनत करते हैं। इसमें विदेशी क्रू भी शामिल होता है। एक किरदार और एक सीन पर कई टीमें मिलकर काम करती हैं। इस दौरान कई दिनों और महीनों तक चीजों में बदलाव और सुधार किए जाते हैं।
अभिनेता ने कहा, 'किसी चीज की आलोचना करना और उसे AI बता देना बहुत आसान है। लेकिन सच यह है कि ज्यादातर लोग CGI और AI के बीच का अंतर नहीं समझते हैं।'

रामायण
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'रामायण' के बारे में
फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। साई पल्लवी माता सीता के रूप में हैं। यश ने रावण का रोल किया है। वे इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं।
इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। 'रामायण' का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हुआ। इसका अगला भाग दिवाली 2028 को रिलीज होगा।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: एक और रिकॉर्ड बनाने के करीब रणबीर की 'रामायण', कैसा रहा 'ओम' और 'गॉडजिला' का कलेक्शन?