फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ramanand sagar ramayan arun govil rejected as ram character but things changed magically

Arun Govil: रामानंद सागर की 'रामायण' के लिए अरुण गोविल नहीं थे पहली पसंद, फिर एक कॉल ने ऐसे बना दी बात

Mon, 03 Jul 2023 03:00 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 03 Jul 2023 03:00 PM IST
सार

इस सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल जैसा राम आजतक कोई नहीं बन पाया है, लेकिन क्याा आप जानते हैं कि राम के किरदार के लिए अरुण गोविल पहली पसंद नहीं थे। 

विज्ञापन
ramanand sagar ramayan arun govil rejected as ram character but things changed magically
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रभास की फिल्म आदिपुरुष इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म पर जमकर विवाद हुआ है। मेकर्स कभी इसके डायलॉग्स को लेकर ट्रोल हुए तो कभी सितारों की कॉस्ट्यूम और लुक पर सवाल उठाए गए। इसपर तमाम सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। आदिपुरुष के कारण ही रामानंद सागर की रामायण भी चर्चा का विषय बनी हुई है। बीते दिनों खबर आई थी कि इसको टीवी चैनल पर फिर से प्रसारित किया जाना है। रामानंद सागर की रामायण की यादें आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। इस सीरियल में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल जैसा राम आजतक कोई नहीं बन पाया है, लेकिन क्याा आप जानते हैं कि राम के किरदार के लिए अरुण गोविल पहली पसंद नहीं थे। 
विज्ञापन


इंटरव्यू में हो गए थे रिजेक्ट
अरुण गोविल का हमेशा से कहना रहा है कि राम के किरदार ने उनके जीवन पर गहरा प्रभाव डाला है। एक बातचीत के दौरान अरुष गोविल ने बताया था कि रामानंद सागर जी ने मेरा इंटरव्यू लिया था और मुझे रिजेक्ट कर दिया था। उनके बेटे प्रेम सागर, आनंद सागर और मोती सागर  ने कहा कि मैं भरत या लक्ष्मण का किरदार कर लूं। मैंने कहा मुझे राम का किरदार करना है, अगर मैं उसके लिए उपयुक्त नहीं हूं तो कोई बात नहीं। 
विज्ञापन


ऐसे बने राम
अरुण गोविल ने आगे बताया कि बाद में मेकर्स ने राम के किरदार के लिए किसी और को ले लिया था। लेकिन बाद में मेकर्स का अरुण गोविल के पास फोन आया और उन्होंने कहा कि राम का किरदार तुमको ही करना है। इस तरह से अरुण गोविल रामानंद सागर की रामायण में राम बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed