फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Setu On ott: Akshay kumar film to release on amazon prime video on 23 december 2023

Ram Setu On Ott: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दस्तक देगी 'राम सेतु', जानिए कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

Wed, 21 Dec 2022 02:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 21 Dec 2022 02:56 PM IST
सार

अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीज स्टारर फिल्म 'राम सेतु' सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। 

विज्ञापन
Ram Setu On ott: Akshay kumar film to release on amazon prime video on 23 december 2023
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस साल सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की चार फिल्में रिलीज हुई, जिनमें से एक भगवान राम से जुड़े राम सेतु पर आधारित फिल्म थी। 'रामसेतु' नामक इस फिल्म की कहानी रामायण के दौरान बने राम सेतु के इर्द-गिर्द बुनी गई थी, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडीज मुख्य भूमिकाओं में थे। इन दोनों की जोड़ी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही थी, लेकिन अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अगर आप लोग सिनेमाघरों में यह फिल्म नहीं देख पाए हैं, तो अब आप इस फिल्म को घर बैठे देख सकते हैं। चलिए जानते हैं यह फिल्म कब और कहां ओटीटी पर रिलीज हो रही है... 

विज्ञापन

दो महीने पहले दिवाली के मौके पर 25 अक्तूबर को अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी 'राम सेतु' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार की यह फिल्म अब अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है, जिसकी जानकारी खुद अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करके दी है। अक्षय कुमार ने फिल्म 'राम सेतु' का एक पोस्टर साझा किया है, जिसके साथ अभिनेता ने एक दिलचस्प कैप्शन भी लिखा है। अक्षय कुमार लिखते हैं, 'एक रोमांचक सफर पर चलिए हमारे साथ 23 दिसंबर से...राम सेतु अमेजन प्राइम पर आ रही है।'
Avatar 2: अवतार 2 की कीरी पर बड़ा खुलासा, 73 साल की अभिनेत्री बनीं 14 साल की बच्ची, निर्देशक ने कही थी यह बात

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें, 'राम सेतु' की कहानी एक आर्कियोलॉजिस्ट आर्यन कुलश्रेष्ठ के आस पास बुनी गई है, जो भारत और श्रीलंका के बीच बने रामसेतु की हकीकत को खंगालने की कोशिश करता है। यह किरदार अक्षय कुमार ने निभाया है। फिल्म में दिखाया जाता है कि सरकार ने रामसेतु को तोड़ने की मांग सुप्रीम कोर्ट से की है। इसके बाद एक आर्कियोलॉजिस्ट यानी अक्षय को इस रिसर्च पर भेजा जाता है कि असल में रामसेतु है या नहीं। इसी को लेकर कहानी सस्पेंस, और एक्शन के साथ आगे बढ़ती है।  
Shahrukh Khan: जब कमरा बंद करके बच्चों के साथ फूट-फूटकर रोए थे शाहरुख, कहा- बहुत तकलीफ होती है जब...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed