फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Gopal Varma Tweeted And Sharing Edited Video On PM Narendra Modi Gets Brutally Trolled

ट्विटर: पीएम मोदी का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट करने पर राम गोपाल वर्मा हुए ट्रोल, लोग बोले- 'आग' दोबारा बना लो

Sat, 22 May 2021 04:53 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sat, 22 May 2021 04:53 PM IST
सार

निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाते हुए शेयर किया वीडियो।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने निर्देशक को सुनाई खरी-खोटी।
यूजर्स ने पूछा- ट्वीट करने के कितने रुपये मिले।

विज्ञापन
Ram Gopal Varma Tweeted And Sharing Edited Video On PM Narendra Modi Gets Brutally Trolled
राम गोपाल वर्मा और पीएम मोदी - फोटो : Twitter

विस्तार

निर्देशक और निर्माता राम गोपाल वर्मा सामाजिक और राजनीतिक हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। कई बार अपने विवादित बयानों के चलते निर्देशक सुर्खियों में भी आए हैं। इस बार राम गोपाल वर्मा अपने एक ट्वीट के चलते चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, निर्देशक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाते हुए ट्वीट किया और इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर राम गोपाल वर्मा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, राम गोपाल वर्मा ने पीएम मोदी का एडिडेट वीडियो साझा किया है, जिसमें उनके भावुक होने का मजाक उड़ाया है। इस वीडियो के साथ निर्देशक ने लिखा कि इन्हें बेस्ट एक्टिंग के लिए ऑस्कर दे दिया जाना चाहिए। बस ये ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों ने राम गोपाल वर्मा को खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

 

राम गोपाल के इस ट्वीट पर लोगों ने ना सिर्फ उन्हें भला-बुरा कहा बल्कि उन्हें फिल्मों को लेकर सलाह भी दे डाली। एक यूजर ने लिखा, 'फिल्म 'आग' दोबारा बना लें तो उसे ऑस्कर तो क्या कान और बाफ्टा का अवॉर्ड भी मिल जाएगा। आखिर आप अच्छे निर्देशक हैं।'

तो वहीं अन्य एक यूजर ने लिखा, 'सर जी, मेरी आंखों में भी आंसू आ गए थे जब इरफान खान जी गुजर गए थे। आंसू दिल से आते है दिमाग से नहीं मोदी जी के लिए वो वॉरियर्स थे। क्या किसी का मजाक उड़ाना सही है।'

अन्य एक यूजर ने निर्देशक से पूछ डाला कि उन्हें ये ट्वीट करने के कितने रुपये मिले हैं। एक ने लिखा, 'दिमागी रूप से पंचर छाप मानसिकता के इंसान की समझ फ्लॉप होने के साथ खो गई है।' वर्क फ्रंट पर राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित पिछली फिल्म अम्मा राज्यम लो कड़प बिदालु (2019) थी। हाल ही में निर्देशक ने ओटीटी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है और कहा जा रहा है कि उनकी फिल्म 'डी कंपनी' पहले रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed