{"_id":"cb904991ab5894bf323676fc83efb29d","slug":"ram-gopal-varma-is-improving","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतरने लगा है अब रामू का नशा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उतरने लगा है अब रामू का नशा
मुंबई, अमर उजाला
Updated Sat, 19 Oct 2013 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाकामयाबी सारे नशे उतार देती है। इनमें अहंकार का नशा भी शामिल है। इन दिनों निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है।
विज्ञापन
कभी अपने आगे किसी को कुछ न समझने वाले रामू को बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक जो झटके लगे हैं, उसने उन्हें जमीन पर ला दिया है। यही कारण है कि उन्हें अपने पुराने साथियों की याद आई है।
विज्ञापन
खबर है कि ‘सत्या 2’ की रिलीज से पहले वह अपने उन दोस्तों को पार्टी देने जा रहे हैं जिन्होंने ‘सत्या’ से उन्हें बॉलीवुड का सबसे हॉट डायरेक्टर बनाया था।
रविवार को रामू मुंबई में ‘सत्या’ से जुड़े ऐक्टर मनोज वाजपेयी, हीरोइन उर्मिला मातोंडकर और राइटर अनुराग कश्यप को एक पांच सितारा होटल पुराने दिनों की यादें ताजा करने बुला रहे हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि ये तीनों एक-एक करके रामू से दूर गए थे। आज मनोज और अनुराग फिल्म इंडस्ट्री के कामयाब लोगों में हैं, जबकि रामू की नैया धीरे-धीरे डूब रही है। उर्मिला ने खुद को फिल्मों से अलग कर लिया है।
सब जानते हैं कि मनोज और अनुराग ने राम गोपाल वर्मा से अपने मतभेदों के कारण वर्षों से उनके साथ काम नहीं किया है। लेकिन अब माना जा रहा है कि रामू इन लोगों के साथ लेकर फिर से टीम बनाने के इच्छुक हैं।
जानकारों के अनुसार वक्त के साथ इन लोगों के रिश्तों में आई खटास कम हो गई है और यही कारण है कि पिछले दिनों मनोज वाजपेयी रामू के दफ्तर में गए थे। जहां उन्होंने ‘सत्या 2’ का प्रोमो देखा और उन्हें बधाई दी।
बीते एक दशक में यह पहला मौका है जब राम गोपाल वर्मा अपनी टीम के लोगों को पार्टी दे रहे हैं। वैसे कभी किसी को पार्टी न देने के बारे में रामू का कहना है कि मुझे लगता है यह समय की बर्बादी है। तो फिर अब पार्टी क्यों?
रामू के अनुसार ‘सत्या’ मेरे लिए बहुत खास थी और ‘सत्या 2’ मेरे लिए उतनी ही विशेष है। इसलिए पार्टी तो बनती है।