फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Gopal Varma Confirms Biopic On Late Actor And Politician NTR

राम गोपाल वर्मा ने किया कंफर्म, NTR पर जल्द बनाएंगे बायोपिक

Tue, 04 Jul 2017 06:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 04 Jul 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
Ram Gopal Varma Confirms Biopic On Late Actor And Politician NTR
राम गोपाल वर्मा
निर्देशक राम गोपाल वर्मा वेब सीरिज में हाथ आजमाने के बाद अब वापस फिल्म निर्देशन की तैयारी में जुट गए हैं। वो जल्द ही दिवंगत प्रसिद्ध तेलुगू एक्टर और आंध्र प्रदेश के सीएम रह चुके नंदामुरी तारक रमा राव यानी  NTR पर फिल्म बानने जा रहे हैं।
विज्ञापन


एक न्यूज एजेंसी को राम गोपाल वर्मा ने ये खबर कंफर्म की है। वर्मा ने कहा, 'NTR तेलुगू फिल्मों का एक जाना माना चेहरा थे। वो सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर ही नहीं बल्कि एक अच्छे लीडर भी थे। मुझे खुशी है कि मैं उन पर फिल्म बना रहा हूं।' NTR से अपने लगाव पर बोलते हुए रामू ने कहा उन्होंने उनकी फिल्म 'आडवी रमाडू' को 23 बार देखा है। 'मेरे पास तब बस के पैसे नहीं हुआ करते थे। तब मैं रोजाना 23 किलोमीटर पैदल चल कर उनकी फिल्म देखने जाता था। मैं उनकी पहली पॉलिटिकल मीटिंग में भी गया था।'
विज्ञापन


राम गोपाल वर्मा का कहना है कि ये फिल्म NTR के करियर के साथ-साथ उनके दुश्मनों पर भी रोशनी डालेगी। वर्मा इससे पहले भी बायोपिक बना चुके हैं। इससे पहले ये भी खबर आई थी कि वो तमिलनाडु की सीएम रहीं जयललिता की सहयोगी शशिकला पर फिल्म बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed