फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rishi Kapoor Birth Anniversary: Know about late actor unforgettable films and role Love Story with neetu singh

ऋषि कपूर जन्मतिथि: प्रेम में डूबे आशिक से माफिया डॉन तक; इन दमदार किरदारों से दर्शकों के दिल में उतरे चिंटू जी

Fri, 04 Sep 2026 06:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 04 Sep 2026 06:56 AM IST
सार

Rishi Kapoor Birth Anniversary: दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की आज 04 सितंबर को बर्थ एनिवर्सरी है। उन्होंने परदे पर अलग-अलग भूमिकाएं प्रभावशाली अंदाज में निभाईं। जानिए उनके 10 दमदार किरदारों के बारे में

विज्ञापन
Rishi Kapoor Birth Anniversary: Know about late actor unforgettable films and role Love Story with neetu singh
ऋषि कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने जमाने में चॉकलेटी हीरो के रूप में लोकप्रिय रहे ऋषि कपूर का जन्म 4 सितंबर 1952 में मुंबई के चेंबूर में हुआ। यूं तो तीन वर्ष की उम्र में उनकी झलक पहली बार पर्दे पर दिखी थी। फिर, 1970 में आई 'मेरा नाम जोकर' में उन्होंने अपने पिता राज कपूर का बचपन का किरदार निभाया। बतौर हीरो ऋषि ने 1973 में सिनेमा की दुनिया में कदम रखा। अपनी अभिनय यात्रा में उन्होंने अधिकांश रोल रोमांटिक हीरो वाले किए। मगर, कुछ हटकर किरदार भी निभाए। जानिए किन किरदारों से वे दर्शकों के दिलों दिमाग पर हमेशा छाए रहे?

विज्ञापन

Rishi Kapoor Birth Anniversary: Know about late actor unforgettable films and role Love Story with neetu singh
फिल्म- बॉबी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- बॉबी 
किरदार- राज नाथ (राजा)

यह ऋषि कपूर की डेब्यू फिल्म थी। साल 1973 में आई इस फिल्म में वे एक मासूम प्रेमी की भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म से ऋषि कपूर के साथ डिंपल कपाड़िया ने भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। दर्शको को आज भी ऋषि कपूर का 'बॉबी' वाला किरदार याद है। 'बॉबी' एक जबरदस्त हिट साबित हुई।
कहा जाता है राज कपूर ने कर्ज से बाहर आने के लिए ऋषि कपूर को 'बॉबी' से लॉन्च किया था। 
राज कपूर फिल्म 'मेरा नाम जोकर' लेकर आए थे। यह फिल्म उस वक्त नहीं चल पाई जिससे वो कर्जदार बन गए थे लेकिन 'बॉबी' की सफलता से उनके दिन फिर आए। ऋषि कपूर को अपनी पहली फिल्म 'बॉबी' के लिए फिल्मफेयर की ओर से बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rishi Kapoor Birth Anniversary: Know about late actor unforgettable films and role Love Story with neetu singh
लैला मजनू - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- लैला मजनू
किरदार- मजनू 

ऋषि कपूर की यह फिल्म साल 1976 में आई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने मजनू की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से उन्हें एक अलग पहचान मिली। साल 1976 में आई 'लैला मजनू' सुपरहिट फिल्मों में से एक थी।

विज्ञापन

Rishi Kapoor Birth Anniversary: Know about late actor unforgettable films and role Love Story with neetu singh
अमर अकबर एंथनी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- 'अमर अकबर एंथनी'
किरदार- 'अकबर'

ऋषि कपूर को आज भी उनकी फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' के लिए लोग याद करते हैं। 7 मई 1977 को रिलीज हुई यह फिल्म भी ऋषि कपूर की सुपर हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म में ऋषि कपूर 'अकबर' के किरदार में दिखाई दिए थे और उनके साथ इस फिल्म में नीतू कपूर नजर आई थीं।

Rishi Kapoor Birth Anniversary: Know about late actor unforgettable films and role Love Story with neetu singh
प्रेम रोग - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- प्रेम रोग
किरदार-देवधर 

ऋषि कपूर की फिल्मों की बात अधूरी रह जाएगी अगर उनकी और पद्मिनी कोल्हापुरी स्टारर फिल्म 'प्रेम रोग' के बारे में बात नहीं की जाए। साल 1982 में रिलीज इस फिल्म ने ऋषि कपूर को बतौर अभिनेता एक अलग पहचान दिलवाने में कामयाब रही। 

Rishi Kapoor Birth Anniversary: Know about late actor unforgettable films and role Love Story with neetu singh
लव आजकल - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- लव आज कल
किरदार- वीर सिंह

अपने लंबे फिल्मी सफर के बाद ऋषि कपूर इस फिल्म में एकदम अलग अंदाज में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने एक सरदार का किरदार निभाया था। फिल्म 'लव आज कल' में उनके साथ सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म साल 2009 में रिलीज हुई थी। 

Rishi Kapoor Birth Anniversary: Know about late actor unforgettable films and role Love Story with neetu singh
अग्निपथ - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- अग्निपथ
किरदार-राउफ लाला

इस फिल्म में ऋषि कपूर पहली बार दमदार नेगेटिव किरदार में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम 'राउफ लाला' था। उनके इस किरदार की दर्शकों ने काफी सराहना की थी। यह फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। 'अग्निपथ' में उनके साथ एक्टर ऋतिक रोशन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। 

Rishi Kapoor Birth Anniversary: Know about late actor unforgettable films and role Love Story with neetu singh
डी-डे - फोटो : यूट्यूब

फिल्म- डी-डे
किरदार- 'गोल्डमैन' इकबाल 

ऋषि कपूर की यह फिल्म साल 2013 में आई थी। मुंबई के माफिया डॉन दाऊद इब्राहिम पर बनी इस फिल्म में उन्होंने दाऊद के किरदार को निभाया था। इस फिल्म में ऋषि कपूर के अलावा एक्टर इरफान खान और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

Rishi Kapoor Birth Anniversary: Know about late actor unforgettable films and role Love Story with neetu singh
कपूर एंड संस - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म- कपूर एंड संस
किरदार अमरजीत'

इस फिल्म में ऋषि कपूर ने 90 साल के दादा जी का रोल किया था। फिल्म में उनके किरदार का नाम 'अमरजीत' है। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ एक्टर सिद्धार्थ कपूर, अलिया भट्ट और फवाद खान मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। 

Rishi Kapoor Birth Anniversary: Know about late actor unforgettable films and role Love Story with neetu singh
102 नॉट आउट - फोटो : यूट्यूब

फिल्म- 102 नॉट आउट
किरदार- बाबूलाल दत्तात्रेय वखारिया (बाबू)

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ ऋषि कपूर की यह फिल्म साल 2018 में आई। इस फिल्म में उन्होंने 75 साल के बेट का रोल किया। वहीं फिल्म में अमिताभ बच्चन ने उनके पिता का किरदार निभाया, जिसकी उम्र 102 साल होती है।

Rishi Kapoor Birth Anniversary: Know about late actor unforgettable films and role Love Story with neetu singh
फिल्म- मुल्क - फोटो : इंस्टाग्राम-@anubhavsinhaa

फिल्म- मुल्क
किरदार मुराद अली मोहम्मद

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'मुल्क' में भी ऋषि कपूर का किरदार एकदम अलग था। इस फिल्म में उन्होंने बनारस के वकील 'मुराद अली मोहम्मद' का ऐसा रोल किया था, जिसका भतीजा आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होता है। फिल्म मुल्क में ऋषि कपूर के साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू और प्रतीक बब्बर मुख्य भूमिका में हैं। 
बता दें कि 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मगर, अपने किरदारों और अभिनय से वे हमेशा फैंस के दिलों में रहेंगे।

Rishi Kapoor Birth Anniversary: Know about late actor unforgettable films and role Love Story with neetu singh
ऋषि कपूर-नीतू सिंह - फोटो : अमर उजाला

ऋषि कपूर से शादी के बाद नीतू सिंह ने छोड़ दी थी फिल्मी दुनिया

  • 1974 में फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट पर ऋषि कपूर नीतू को दिल दे बैठे थे।
  • नीतू कपूर शुरुआत में चिंटूजी को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं।
  • 'जहरीला इंसान' की शूटिंग के दौरान ऋषि कपूर यूरोप यात्रा पर गए।
  • वहां, उन्हें अहसास हुआ कि वे नीतू कपूर को बहुत याद कर रहे हैं।
  • यूरोप में रह कर उन्होंने नीतू को कई बार टेलीग्राम भेजा और उसमें  लिखा कि 'मेरा तुम्हारे बिना दिल नहीं लग रहा'।
  • वापस लौटकर उन्होंने नीतू सिंह को प्रपोज किया और बात शादी तक पहुंची।
  • 70 के दशक में ऋषि कपूर और नीतू की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी सुपरहिट रही।
  • 22 जनवरी 1980 को दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।
  • शादी के बाद नीतू ने फिल्मी करियर को अलविदा कह दिया, उस वक्त उनके करियर का सुनहरा दौर चल रहा था।
  • तीन दशक बाद 2009 में 'लव आजकल' से नीतू सिंह ने कमबैक किया। इस फिल्म में ऋषि कपूर भी थे
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed