Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Gopal Varma appears before Andhra police for questioning over morphed images of CM Know Details

Ram Gopal Varma: आंध्र पुलिस के सामने पेश हुए निर्देशक, CM नायडू की तस्वीरों से छेड़छाड़ से जुड़ा है मामला

Tue, 12 Aug 2025 11:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 12 Aug 2025 11:43 PM IST
सार

Ram Gopal Varma appears before Andhra police: फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा मंगलवार को प्रकाशम जिला पुलिस के सामने पेश हुए। निर्देशक मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और अन्य की छेड़छाड़ की गई तस्वीरों से जुड़े मामले में पेश हुए।

विज्ञापन
Ram Gopal Varma appears before Andhra police for questioning over morphed images of CM Know Details
राम गोपाल वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ करने से जुड़े मामले में मंगलवार को आंध्र प्रदेश पुलिस के सामने पेश हुए। राम गोपाल पर सीएम नायडू की मॉर्फ्ड तस्वीरें कथित रूप से सोशल मीडिया पर साझा करने का आरोप है।

विज्ञापन


नवंबर 2024 में दर्ज हुआ था मामला
बता दें कि निर्देशक के खिलाफ 11 नवंबर, 2024 को प्रकाशम जिले के मद्दीपाडु पुलिस स्टेशन में सीएम नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और उनके परिवार के सदस्यों की मॉर्फ्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर कथित रूप से पोस्ट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

निर्देशक से पूछे गए ये सवाल
प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एआर दामोदर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, 'हमने एक प्रश्नावली दी और उनसे पूछा कि तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ किसने की और किसके निर्देश पर यह काम किया गया'? उन्होंने कहा कि राम गोपाल वर्मा से सीएम नायडू, पवन कल्याण और अन्य लोगों का अपमान करने के कारणों के बारे में पूछताछ की गई और यह भी पूछा गया कि क्या उनका उनके साथ पहले कोई विवाद था?

11 बजे शुरू हुई पूछताछ
नवंबर 2024 में मामला शुरू होने के बाद राम गोपाल वर्मा को बुलाने में महीनों की देरी के बारे में पूछे जाने पर एसपी दामोदर ने बताया कि उन्हें आवश्यकता के अनुसार बुलाया जाएगा और उन्हें बुलाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इस बीच, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वर्मा से पूछताछ आज सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई और पूरे दिन जारी रही।

निर्देशक पर लगा ये आरोप
रोमगोपाल वर्मा पर विभिन्न धाराओं के तहत यह मामला मद्दीपाडु के रामलिंगम (45) से प्राप्त शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। इसमें उन्होंने रामगोपाल वर्मा पर सोशल मीडिया का उपयोग कर नायडू और उनके परिवार, जिसमें उनके बेटे लोकेश और बहू ब्राह्मणी भी शामिल हैं, के खिलाफ अपमानजनक कंटेंट प्रसारित करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed