{"_id":"5c5da2cabdec22556768000d","slug":"rakyesh-omprakash-mehra-new-film-mere-pyare-primeminister-poster-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' का पोस्टर रिलीज, राकेश ओमप्रकाश मेहरा करने जा रहे शौच पर सोच विचार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' का पोस्टर रिलीज, राकेश ओमप्रकाश मेहरा करने जा रहे शौच पर सोच विचार
Fri, 08 Feb 2019 09:21 PM IST
अरविंद अरविंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
bollywood
खुले में शौच की समस्या पर हिंदी सिनेमा में 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' जैसी बहुचर्चित फिल्म के बाद 'रंग दे बसंती' और 'भाग मिल्खा भाग' के डायरेक्ट राकेश ओम प्रकाश मेहरा लेकर आ रहे हैं, मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर।
विज्ञापन
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से दो दिन पहले शुक्रवार को राकेश ने अपनी इस फिल्म 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिसटर' का पोस्टर जारी किया है। यह फिल्म सेनिटेशन और खुले में शौच की समस्याओं को लोगों के समक्ष रखेगी।
विज्ञापन
फिल्म 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' की कहानी इस समस्या को एक अलग नजरिए से समझाएगी। पोस्टर में एक छोटा सा लड़का अपनी मां के साथ खड़ा है। और दीवार पर लिखा है, "मेरी आरजू सुन लो जरा"। फिल्म की कहानी इस छोटे बच्चे की आरजू की कहानी है जो अपनी मां के लिए टॉयलेट बनवाना चाहता है।
विज्ञापन
इस पोस्टर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने लिखा, ‘गांधी नगर के कान्हू को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री की सहायता चाहिए।’ 15 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में अंजलि पाटिल, मकरंद देशपांडे, रसिका अगाशे, सोनिया और नचिकेत आदि मुख्य भूमिकाओं में हैं।