{"_id":"41ba0886c557e7ce1f9c8a0210732935","slug":"rakhi-sawant-wants-marriage-with-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हीरोइन से मिला राहुल गांधी को शादी का ऑफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक हीरोइन से मिला राहुल गांधी को शादी का ऑफर
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Wed, 26 Feb 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक अभिनेत्री की ओर से शादी का ऑफर मिला है। गेंद राहुल के पाले में है।
विज्ञापन
एक बार फिर से आयटम गर्ल राखी सावंत ने अजीब बयान देकर खुद को चर्चाओं में लाकर खड़ा कर दिया है। एक दिन पहले मोदी की तारीफ करने वालीं राखी सावंत ने अचानक राहुल गांधी से शादी करने की इच्छा जताई।
बिहार के हाजीपुर पहुंची आयटम गर्ल राखी सावंत ने अपनी पहली भोजपुरी फिल्म कट्टा तनल दुपट्टा.. के प्रमोशन के दौरान कहा कि वह आज भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की हां का इंतजार कर रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी शादी को हां कर दें तो वह फट से उनने शादी कर लेंगी। राखी ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी हद से ज्यादा अच्छे लगते हैं, उनकी सादगी और उनकी स्माइल उनकी तरफ उन्हें खींचती है।
विज्ञापन
हालांकि एक दिन पहले ही राखी सावंत ने लोगों से नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने की मांग की थी।