फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhi Sawant talks about her future plans says I will never get married have kids or give divorce to Adil

Rakhi Sawant: राखी सावंत ने बताया अपना फ्यूचर प्लान, बोलीं- न आदिल को तलाक दूंगी, न ही बच्चे पैदा करूंगी

Thu, 09 Mar 2023 02:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 09 Mar 2023 02:12 PM IST
सार

राखी सावंत ने हाल ही में मीडिया के सामने अपने फ्यूचर प्लान पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वह मुंबई में एक एकेडमी लॉन्च करने वाली हैं।

विज्ञापन
Rakhi Sawant talks about her future plans says I will never get married have kids or give divorce to Adil
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राखी सावंत इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस के सिर से मां का साया उठ चुका है। दूसरी तरफ उनकी शादीशुदा जिंदगी भी बिखरती दिख रही है। राखी सावंत के पति आदिल फिलहाल जेल की हवा काट रहे हैं। राखी ने आदिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार किया। इसके बाद राखी के फैंस लगातार यह जानने के इच्छुक हैं कि राखी का फ्यूचर प्लान क्या है? क्या सबकुछ ठीक होने के बाद वह फिर आदिल के साथ रहेंगी या आदिल को तलाक देकर नए सिरे से जिंदगी शुरू करेंगी। इस बारे में हाल ही में राखी सावंत ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन


पटरी पर लौट रही जिंदगी
राखी सावंत ने हाल ही में मीडिया के सामने अपने फ्यूचर प्लान पर चर्चा की। उन्होंने दुबई में अपनी एकेडमी को लेकर भी चर्चा की। राखी ने कहा, 'मेरी एकेडमी से पास होने वाले स्टूडेंट्स के लिए मेरे पास प्लांस हैं। उन्हें बॉलीवुड में स्टेज देना है। रियलिटी शो में अच्छे सिंगर्स की जरूरत होती है और दुबई में राखी सावंत एकेडमी के पास प्रतिभा का भंडार है। मेरी मुंबई में भी एक एकेडमी खोलने की तैयारी है। मेरे पार्टनर्स ने मुझे इसमें काफी मदद की है।' राखी सावंत ने आगे कहा, 'मेरी जिंदगी में काफी मुश्किलें आई हैं। मैंने कठिनाई में दिन गुजारे हैं। लेकिन, अब मेरी जिंदगी में खुशियां लौट रही हैं। अवॉर्ड्स के लिए मेरा नॉमिनेशन हुआ है। मैं अपनी एकेडमी लॉन्च करने वाली हूं। आदिल ने मुझे काफी पीछे धकेला है। लेकिन भगवान ने मुझे मुसीबतों से बाहर निकाला है। इसमें लोगों ने और मीडिया ने भी मुझे काफी मदद की है।'
विज्ञापन

Samantha: सामंथा ने शुरू की 'कुशी' की शूटिंग, विजय देवरकोंडा और टीम ने सरप्राइज देकर किया एक्ट्रेस का स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन


बोलीं- 'मैं अब पहले से ज्यादा मजबूत हूं'
राखी ने कहा, 'मैं जिंदगी में हार गई थी। मैं उन सभी का शुक्रिया कहती हूं जिन्होंने मुझे मदद दी। जब मैं मुंबई आई तो मेरा कोई गॉडफादर नहीं था। लेकिन, अब मैं हर किसी की गॉडमदर बनना चाहती हूं। मैं प्रतिभाओं को सहारा देना चाहती हूं। मेरी एकडेमी हर तरह की प्रतिभा की मदद करना चाहती है।' राखी ने आगे कहा, 'मैं स्ट्रॉन्ग हूं और ज्यादा मजबूत बनने की कोशिश कर रही हूं। मैंने जिंदगी से हार मान ली थी, लेकिन आप सभी के प्यार ने मुझे फिर से उठने की ताकत दी।'
Satish Kaushik: पैसे नहीं लौटाने पर अनुपम खेर को मारने पहुंच गए थे सतीश, बेहद दिलचस्प है इनकी दोस्ती का किस्सा

आदिल के सामने रखी शर्त
राखी सावंत ने आगे कहा, 'आदिल ने मुझे मैसूर जेल बुलाया और कहा कि वह मेरी जिंदगी में वापस आना चाहता है। वह एक मौका चाहता है। मैं आदिल के पैरों में गिरी थी और कहा था कि मेरे घर लौट आओ। मैंने उससे सबकुछ छोड़कर अपने साथ रहने के लिए कहा था। क्या आदिल मुझे मेरी मां वापस दे सकता है? मेरा सम्मान लौटा सकता है?' राखी ने कहा, 'अगर आदिल वापस आना चाहता है तो उसे यह बात लिखित में देगी होगी कि वह मुझे कभी धोखा नहीं देगा। मुझे फिजिकली टॉर्चर नहीं करेगा और मेरे से जो पैसे लिए हैं वह वापस देगा। मैंने जब ये सब बातें उससे कहीं तो उसने कहा कि वह लिखित में नहीं दे सकता। क्या वह बदला लेने के लिए आना चाहता है और मुझे मारने के लिए?' राखी का साफतौर पर कहना है, 'मैं आदिल को तलाक नहीं दूंगी, क्योंकि मैं किसी और महिला की जिंदगी बर्बाद नहीं होने दूंगी। मैं जिंदगी में फिर से कभी शादी नहीं करूंगी न ही मेरा बच्चे करने का प्लान है। मेरे स्टूडेंट्स ही मेरे बच्चे हैं।'
Shubhangi Atre: 'अंगूरी भाभी' का 19 साल पुराना रिश्ता टूटा, पति पीयूष पूरे से अलग हुईं शुभांगी अत्रे

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed