फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhi Sawant removed her ex-husband Ritesh name tattoo from her body

Rakhi Sawant: राखी सावंत ने रिमूव कराया पूर्व पति रितेश के नाम का टैटू, बोलीं-"प्यार में पगला जाते हैं"

Sat, 30 Apr 2022 12:24 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 30 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Rakhi Sawant removed her ex-husband Ritesh name tattoo from her body
राखी सावंत - फोटो : insta

राखी सावंत एक ऐसी हस्ती हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के बल पर कड़े संघर्ष के बाद इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। बिंदास और बोल्ड छवि रखने वाली राखी अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। राखी ने अचानक से ये खुलासा कर सबको हैरान कर दिया था कि वह तीन साल से शादीशुदा हैं। इसके बाद पिछले साल बिग बॉस 15 के दौरान उनके पति रितेश भी शो में दिखाई दिए थे। इस दौरान कई बार रितेश को राखी के साथ कई बार रूखा व्यवहार करते हुए देखा गया, हालांकि हमेशा अपने बेबाक बोलो से सबको चौंका देने वाली राखी उनसे कुछ नहीं कहती थीं, क्योंकि उन्हें डर था कि उनके पति रितेश उन्हें छोड़ न दें। फिलहाल शो के बाद दोनों आखिरकार ने अपने रास्ते अलग कर लिए। अब राखी सावंत ने रितेश के नाम का टैटू भी हटवा दिया है।

विज्ञापन


रिमूव करवाया रितेश के नाम का टैटू
राखी सावंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने शरीर पर से रितेश के नाम का टैटू हटवाती नजर आ रही हैं, साथ ही वह यह कहती भी दिखाई दे रही हैं कि 'तीन साल की शादी, रितेश तू परमानेंटली मेरी जिंदगी और बॉडी से आउट, जिंदगी में इसलिए कभी कोई टैटू नहीं करवाना चाहिए, प्यार में पगला जाते हैं। फैंस राखी के इस कदम के लिए उनकी तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


पहले से शादीशुदा थे रितेश
बता दें कि राखी की शादी की खबरों का खुलासा होने के बाद यह भी खुलासा हुआ था कि रितेश पहले से शादीशुदा थे और उनका एक बेटा भी है। यहां तक कि उनकी पहली पत्नी ने भी उनके ऊपर कई आरोप लगाए थे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा थी कि राखी और रितेश का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगा। बात करें वर्क फ्रंट की तो खबरें हैं कि राखी सलमान संग किसी सॉन्ग में काम करती हुई दिखाई दे सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed