फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhi sawant going to file Defamation case against Adil Khan durrani Details inside

Rakhi Sawant: आदिल पर मानहानि का केस करेंगी राखी सावंत, अभिनेत्री के वकील ने दी जानकारी

Sun, 03 Sep 2023 11:28 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 03 Sep 2023 11:28 PM IST
सार

राखी के वकील ने कहा कि आदिल एफआईआर में आरोपी हैं, वह छह महीने से अधिक समय तक सलाखों के पीछे थे, उन्हें पता होना चाहिए कि वह अदालत द्वारा रखी गई कई शर्तों के साथ जमानत पर बाहर हैं।

विज्ञापन
Rakhi sawant going to file Defamation case against Adil Khan durrani Details inside
राखी और आदिल - फोटो : social media

विस्तार

सऊदी अरब से उमराह करके लौटीं राखी सावंत अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ चल रहे विवाद को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कई महीनों तक सलाखों के पीछे रहे आदिल ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा था। हालांकि, राखी ने आदिल के सभी दावों का खंडन किया और अब वह आदिल पर मानहानि का केस करने जा रही हैं। 
विज्ञापन

Burj Khalifa: जवान से पहले इन फिल्मों के ट्रेलर ने दुबई में बुर्ज खलीफा को किया रोशन, लिस्ट में शामिल ये नाम
विज्ञापन

 

राखी के वकील ने की पुष्टि

राखी के वकील अली काशिफ खान ने ईटाइम्स टीवी से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी कि वे उनके खिलाफ मानहानि का मामला दायर करने के लिए सोमवार (चार सितंबर) को अंधेरी कोर्ट जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राखी की पूर्व सबसे अच्छी दोस्त राजश्री मोरे द्वारा उन्हें सार्वजनिक रूप से बदनाम करने के बाद उन्होंने पहले ही उनके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि आदिल को जमानत पर रिहा कर दिया गया है और उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित नहीं करनी चाहिए और उसके (राखी) के बारे में बुरा नहीं बोलना चाहिए।

अंधेरी कोर्ट में करेंगे मानहानि का केस

वकील अली काशिफ खान ने पुष्टि की और कहा, "हमने कल अंधेरी मजिस्ट्रेट अदालत में राजश्री मोरे के खिलाफ कई अवांछित शब्दों के साथ राखी को बदनाम करने और उनकी छवि खराब करने के लिए आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया है। हम कल आदिल दुर्रानी के खिलाफ भी मानहानि का मामला दायर करेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि आदिल एफआईआर में आरोपी हैं, वह छह महीने से अधिक समय तक सलाखों के पीछे थे, उन्हें पता होना चाहिए कि वह अदालत द्वारा रखी गई कई शर्तों के साथ जमानत पर बाहर हैं।''
Vijay Varma: तमन्ना संग रिश्ता कुबूल करने पर विजय ने साझा किए अपने विचार, बोले- जब प्यार किया तो डरना क्या..

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed