फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhi Sawant Breaks Traffic Rules Police Issues E Challan for Car owner

Rakhi Sawant: बीच सड़क पर कार खड़ी कर राखी सावंत ने तोड़ा ट्रैफिक नियम, पुलिस ने उठाया ये कदम

Wed, 27 Jul 2022 04:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 27 Jul 2022 04:24 PM IST
सार

राखी पर आरोप है कि उन्होंने ट्रैफिक के नियम को तोड़कर अपनी गाड़ी बीच सड़क पर ही खड़ी कर दी जिसकी वजह से लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन
Rakhi Sawant Breaks Traffic Rules Police Issues E Challan for Car owner
राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्ट्रेस-डांसर राखी सावंत हर रोज कुछ न कुछ ऐसा करती हैं जिसकी वजह से वह सुर्खियों में आ जाती हैं। ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी अक्सर अपने अजीबोगरीब वीडियोज फैंस संग साझा करती रहती हैं। एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों से आदिल खान दुर्रानी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस बीच मुंबई की सड़कों पर उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से वह अब मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

नियम तोड़ना पड़ा भारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राखी को एक व्यस्त सड़क पर यातायात में बाधा डालने के लिए एक ई-चालान जारी किया गया है। राखी पर आरोप है कि उन्होंने ट्रैफिक के नियम को तोड़कर अपनी गाड़ी बीच सड़क पर ही खड़ी कर दी जिसकी वजह से लंबा जाम लग गया। उनके इस पब्लिसिटी स्टंट की वजह से काफी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो जा रहा है जिसमें लोग राखी पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वीडियो के सामने आते ही अंधेरी लोखंडवाला रेजिडेंट असोसिएशन ने एक्ट्रेस पर कार्रवाई की मांग की है। राखी का वीडियो ट्वीट करते हुए एसोसिएशन ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, 'यह किस तरह का व्यवहार है। हमे लगता था कि कानून की नजर में हम सब बराबर हैं। ऐसा ट्रैफिक जाम लगाकर कोई क्यों बचना चाहिए। क्या आपको नहीं लगता कि इस महिला पर कार्रवाई होनी चाहिए। चालान कहां है?' 

विज्ञापन

गाड़ी का कटा चालान
लोगों के गुस्से के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी के मालिक के नाम ई-चालान काट दिया है। ओशिवारा ट्रैफिक पुलिस की ओर से यह चालान जारी किया गया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह गाड़ी राखी ने नाम पर रजिस्टर्ड नहीं है। गाड़ी किसके नाम पर है फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed