फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rakhee Gulzar Upset with certain section of the press taking advantage of her silence

Rakhee Gulzar: गलत खबरें छापने वालों पर नाराज दिखीं राखी गुलजार, बोलीं- मुझे मृत तक घोषित कर दिया गया

Tue, 03 Dec 2024 11:39 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 03 Dec 2024 11:39 AM IST
सार

राखी गुलजार ने हाल ही में कुछ मीडिया हाउस पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कुछ पत्रकार उनकी चुप्पी का गलत फायदा उठा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Rakhee Gulzar Upset with certain section of the press taking advantage of her silence
राखी गुलजार - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

राखी गुलजार हाल ही में कुछ मीडिया संस्थानों की ओर से छापी गई कुछ खबरों को लेकर नाराज नजर आईं। उनका कहना है कि कुछ पत्रकार उनकी चुप्पी का फायदा उठा रहे हैं और गलत जानकारी फैला रहे हैं। राखी ने कहा, "क्योंकि मैं प्रतिक्रिया नहीं देती इसलिए कुछ पत्रकारों को लगता है कि वे कुछ भी लिख सकते हैं। किसी ने यह लिखा कि मेरे पति गुलजार ने मुझे थप्पड़ मारा। मैं इसके खिलाफ मानहानि का केस दायर कर सकती हूं। एक अन्य मीडिया हाउस ने मुझे मृत घोषित कर दिया, जिससे मेरे परिवार और दोस्तों में घबराहट फैल गई।"

विज्ञापन

इस वजह से 'इफ्फी' में जाने का बनाया मन

राखी गुलजार हाल ही में 55वें इफ्फी (गोवा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव) कार्यक्रम से वापस मुंबई लौटी हैं। उन्होंने इस महोत्सव में भाग लेने के निर्णय के बारे में कहा, "मुझे पहले इस महोत्सव में भाग लेने का मन नहीं था, लेकिन जब मुझे बताया गया कि मेरी दो फिल्में गोवा में दिखाई जा रही हैं, तो मैंने इसमें भाग लेने का सोचा।" राखी की नई बांग्ला फिल्म 'अमर बॉस' और उनकी पुरानी फिल्म '27 डाउन' को इस महोत्सव में दिखाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आगामी फिल्म पर कही यह बात

'27 डाउन' के बारे में बात करते हुए राखी ने कहा, "यह फिल्म अपने समय से बहुत आगे थी। फिल्म के निर्देशक अवतार कौल की मृत्यु उस दिन हुई थी, जब उन्हें हिंदी सिनेमा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने वाला था।" राखी ने अपनी फिल्म 'अमर बॉस' के बारे में कहा, "इस फिल्म में मैं एक परिवार की मुखिया का किरदार निभा रही हूं, जो अपनी उम्र के बावजूद यह सुनिश्चित करती है कि परिवार को यह पता चले कि वह 'बॉस' हैं।" 

विज्ञापन

राखी ने की आयोजकों की तारीफ

गोवा के कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति को लेकर राखी ने आयोजकों की तारीफ करते हुए कहा, "मुझे वहां बहुत प्यार मिला। युवा मुझे अपनी दादी के समान सम्मान देते थे, और यह पूरा अनुभव बहुत ही सुखद था।"

ऐसे किरदार निभाना चाहती हैं राखी

अंत में राखी ने फिल्मों में काम करने को लेकर अपनी सोच स्पष्ट करते हुए कहा, "यह नहीं है कि मैं काम नहीं करना चाहती, लेकिन मैं किसी आम मां या दादी का किरदार नहीं निभाना चाहती, जो सिर्फ अपने बेटे के लिए जीती हो। मैं ऐसी महिला का किरदार निभाना चाहती हूं, जो अपनी सोच और इच्छाओं के साथ जीवन जीती है।"
Amitabh Bachchan: क्या बेटे-बहू के तलाक की अफवाहों ने उड़ाई बिग बी की नींद? आधी रात को किया ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed