Amitabh Bachchan: क्यों उड़ी शहंशाह की नींद? आधी रात को बिग बी ने फिर किया क्रिप्टिक पोस्ट, नेटिजन्स हैरान
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन दो दिनों से अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। कल सोमवार को उन्होंने एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें लिखा 'चुप'। इसके बाद आधी रात को उन्होंने एक और क्रिप्टिक पोस्ट लिखा।
विस्तार
अमिताभ बच्चन इन दिनों केबीसी 16 को होस्ट कर रहे हैं। इस बीच वे नियमित रूप से सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। ब्लॉग लेखन के अलावा इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स (पूर्व ट्विटर) पर वे खूब पोस्ट साझा करते हैं। कल सोमवार को बिग बी ने ऐसा पोस्ट किया जो खूब वायरल हुआ। साथ ही लोगों ने सवाल भी किए कि आखिर यह किसके लिए है। इसके बाद आधी रात को उन्होंने एक और क्रिप्टिक पोस्ट साझा करके नेटिजन्स को हैरानी में डाल दिया है।
हालिया ट्वीट ने बढ़ाई हलचल
कल बिग बी ने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट किया था। इसमें लिखा था, 'चुप'। साथ ही गुस्से के रिएक्शन वाला इमोजी था। यूजर्स उनके इस पोस्ट पर सवाल करते नजर आए कि आखिर इसका मतलब क्या है? कुछ लोगों ने इस पर मजाकिया तरीके से प्रतिक्रिया दी। वहीं, कुछ लोगों ने इसे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के रिश्ते में आई कथित दूरी और तलाक की अफवाहों से जोड़ा। बिग बी के एक और क्रिप्टिक पोस्ट ने फिर हलचल बढ़ा दी है।
Shahid Kapoor: पत्नी मीरा राजपूत को फिल्मी दुनिया से दूर रखना चाहते हैं शाहिद कपूर, तारीफ में कही ये बात
आधी रात को किया यह पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने एक्स से मंगलवार रात करीब तीन बजे एक पोस्ट साझा किया और लिखा, 'चुप चाप, चिड़ी का बाप'। इसके साथ उन्होंने दो इमोजी बनाए हैं, जो चुप रहने का संकेत देने वाले हैं। सोमवार के पोस्ट के बाद फिर इस क्रिप्टिक पोस्ट को साझा क्यों किया गया है, इसका कारण समझ नहीं आ रहा है। अभिनेता की यह पोस्ट किस संदर्भ में है, इसका भी कोई आइडिया नहीं है। लेकिन, यूजर्स अपने-अपने अंदाज में कयास लगा रहे हैं।
ब्लॉग में अटकलों पर कही थी ये बात
बीते दिनों अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पर भी एक लंबा लेख लिखा था, जिसमें वे कयासों पर बात करते नजर आए। बिग बी ने लिखा था कि उनके परिवार को लेकर आने वाली खबरों पर उन्होंने कभी प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने लिखा, 'अटकलें तो अटकलें ही हैं... बिना वेरिफिकेशन के वे असत्य अटकलें हैं...'।
Pushpa: 'पुष्पा: द राइज' के ये बेहतरीन डायलॉग्स, जो दिला देंगे पुष्पाराज के खूंखार अंदाज की याद