Rakesh Roshan: 'साथ रहना सबसे खूबसूरत है', राकेश रोशन ने शादी की सालगिरह पर पत्नी पिंकी के साथ शेयर की तस्वीर
Rakesh Roshan and Pinky wedding anniversary: दिग्गज अभिनेता, निर्माता और निर्देशक राकेश रोशन और पिंकी रोशन आज अपनी शादी की 54वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर राकेश रोशन ने एक पोस्ट शेयर किया है।
विस्तार
ऋतिक रोशन के माता-पिता यानी निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन और पिंकी रोशन आज मंगलवार को अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। दोनों की शादी को 54 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है।
राकेश रोशन ने किया पोस्ट
राकेश रोशन और पिंकी ने 1971 में शादी रचाई। तब से बड़ी खूबसरती से दोनों शादीशुदा जिंदगी में हैं। आज 22 अप्रैल को वेडिंग एनिवर्सरी पर राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी और पत्नी पिंक की फोटो शेयर कर लिखा है, 'साथ रहना सबसे खूबसूरत होता है। 54वीं सालगिरह मुबारक'। इसके साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी बनाया है।
पिंकी के पिता जे. ओम प्रकाश ने कराई अरैंज मैरिज
पिंकी के पिता दिवंगत फिल्म निर्माता जे. ओम प्रकाश ने उनकी शादी तय की थी। राकेश और पिंकी के दो बच्चे-ऋतिक रोशन और बेटी सुनैना हैं। ऋतिक रोशन जहां बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। राकेश रोशन ने बतौर अभिनेता भी काम किया है और फिर निर्माता-निर्देशक के रूप में भी सफलता हासिल की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर एक्टर 1970 में फिल्म 'घर घर की कहानी' से की। फिर उन्होंने 'मन मंदिर', 'पराया धन', 'आंखों आंखों में', 'खेल खेल में', 'खट्टा मीठा', 'झूठा कहीं का', 'खूबसूरत', 'तीसरी आंख', 'आखिर क्यों' और 'भगवान दादा' जैसी फिल्मों में काम किया।
यह खबर भी पढ़ें:
Aamir Khan: शाहरुख खान के बाद आमिर खान भी खाली करेंगे बांद्रा वाला घर, अब इस जगह शिफ्ट होंगे अभिनेता
राकेश रोशन का करियर
बतौर अभिनेता राकेश रोशन का करियर खास नहीं रहा। इसके बाद 1980 में उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी शुरू की। इसके बैनर तले उन्होंने 'आप के दीवाने' फिल्म बनाई, जो फ्लॉप रही। फिर 'कामचोर' बनाई जो सफल रही। उन्होंने 'खुदगर्ज' का निर्देशन किया। यह फिल्म भी हिट गई। वहीं, 'कहो ना प्यार है' तो ब्लॉकबस्टर साबित हुई, जिसके जरिए राकेश रोशन ने बेटे ऋतिक को इंडस्ट्री में लॉन्च किया।
यह खबर भी पढ़ें:
Nani Ram Charan: द पैराडाइज-पेद्दी होगी एक दिन के गैप में रिलीज, बॉक्स ऑफिस क्लैश के बारे में नानी ने की बात