फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajpal Yadav pure love on Wife Radha on her birthday says you are my family diamond

राजपाल यादव: पत्नी के जन्मदिन पर अभिनेता ने लुटाया प्यार, बताया परिवार का हीरा; कहा- हमेशा आभारी रहूंगा

Sat, 17 Oct 2026 05:19 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 17 Oct 2026 05:19 PM IST
सार

Rajpal Yadav Wish To Wife: राजपाल यादव ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर उनके साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक शानदार कैप्शन लिखा है।
 

विज्ञापन
Rajpal Yadav pure love on Wife Radha on her birthday says you are my family diamond
राधा, राजपाल यादव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajpalofficial

विस्तार

अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'SVC 63' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने अपनी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। पत्नी के जन्मदिन पर उन्होंने उनके साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक प्यारा कैप्शन लिखा है। उन्होंने अपनी पत्नी को परिवार का हीरा बताया है।
विज्ञापन
Trending Videos

राजपाल यादव को किस बात का गर्व है?
शनिवार को, 'भूल भुलैया' अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी के साथ एक बेहतरीन तस्वीर साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा 'माता-पिता, गुरु, मेरे अंदर के मनोरंजन कुमार और परम पिता परमेश्वर, परमात्मा रूपी ब्रह्मांड के बाद, अगर मेरी जिंदगी में किसी का सबसे बड़ा कर्ज है, तो वह है मेरी प्रिय राधा का। इस कर्ज को मैं हृदय से, खुशी-खुशी हमेशा के लिए स्वीकार करता हूं।  इस बात पर गर्व भी महसूस करता हूं कि तुम मेरी जिंदगी में आई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Rajpal Yadav pure love on Wife Radha on her birthday says you are my family diamond
राधा - फोटो : इंस्टाग्राम@rajpalofficial
मुश्किल वक्त में पत्नी ने राजपाल का दिया साथ
कॉमेडियन ने आगे लिखा 'जिंदगी की आपाधापी के हर मोड़ पर, हर मुश्किल घड़ी में, बिना आपा खोए, तुमने मेरा साथ कभी नहीं छोड़ा। मेरे साथ इतना सब कुछ सहने के बाद भी, तुमने मेरे परिवार के बच्चों को अच्छे से पढ़ा-लिखाया और उन्हें जिंदगी की सीख दी। ये सपना मेरा था लेकिन इसे पूरा तुमने किया। आज तक तुमने मुझसे अपने लिए कुछ भी नहीं मांगा, बाल्की अपना सब कुछ मेरे और मेरे परिवार की खुशियों के लिए न्योछावर कर दिया।'

रणबाली: अपने किरदार को लेकर क्या बोलीं रश्मिका मंदाना? इस बात के लिए पति विजय की फैन हुईं अभिनेत्री

विज्ञापन

राजपाल ने की पत्नी की तारीफ
राधा की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा 'सच कहूं तो आप हमारे परिवार में एक हीरा हैं। इस सबके लिए मैं जीवन भर तुम्हारा आभारी था, आभारी हूं और हमेशा आभारी रहूंगा। आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं स्वीटहार्ट! हमेशा तुम्हें प्यार करता हूं, मेरी जान राधा!'

Rajpal Yadav pure love on Wife Radha on her birthday says you are my family diamond
राजपाल यादव-राधा यादव - फोटो : इंस्टाग्राम
राजपाल यादव की कब हुई शादी?
  • राजपाल यादव ने 1990 की शुरुआती दहाई में करुणा यादव से शादी की थी।
  • बच्चे को जन्म देते हुए उनका 1991 में निधन हो गया। 
  • उनकी एक बेटी है, जिसका नाम ज्योति है।
  • बाद में राजपाल यादव ने  2003 में राधा से शादी की।
  • जिनसे उनकी दो बेटियां हैं। एक हर्षिता और दूसरी रेहांशी।

राजपाल यादव का वर्कफ्रंट
  • राजपाल यादव जल्द ही फिल्म 'SVC 63' का हिस्सा होंगे। 
  • इस फिल्म में सलमान खान और नयनतारा जैसे कलाकार होंगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed