फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rajnikanth birthday special jokes

रजनीकांत के जन्मदिन पर उनके खास जोक्स

Wed, 12 Dec 2012 05:24 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 12 Dec 2012 05:24 PM IST
विज्ञापन
rajnikanth birthday special jokes

आज रजनीकांत का जन्मदिन है, रजनीकांत अपने जोक्स के लिए खूब जाने जाते हैं। पेश हैं कुछ रजनीकांत स्पेशल जोक्स।

विज्ञापन


रजनीकांत जिन दिनों तीसरी कक्षा में पढ़ते थे, उनकी रफ नोट्स वाली कॉपी किसी ने चुरा ली थी। आज उसी कॉपी को हम विकीपीडिया के नाम से जानते हैं।

एक बार रजनीकांत ने एक छोटे से, कमज़ोर, कुपोषित बच्चे को ब्लड डोनेट किया... आज उस बच्चे को सब खली के नाम से जानते हैं

रजनीकांत यदि 200 साल पहले पैदा होता तो आज ब्रिटेनवासी अपनी आजादी के लिए संघर्ष कर रहे होते।

रजनीकांत पहुंच गए कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर और अमिताभ ने कहा, कंप्यूटर जी अपना पहला सवाल पूछिए। कंप्यूटर ने जवाब दिया- मैं लाइफ लाइन का प्रयोग करना चाहता हूं।


एक बार भगवान और रजनीकांत में लड़ाई हुई। नतीजा?? आज भगवान ऊपर हैं!

एक बार रजनीकांत ने एक आदमी को कहा गो टू हेल, वह इंसान आज यमराज के नाम से जाना जाता है।

एडम एंड इव भी रजनी की ही संतान है।

रजनीकांत को फिल्म, मिशन इम्पॉसिबल के हीरो का किरादार निभाने के लिये साइन किया गया था, लेकिन उन्होंने यह कह कर मना कर दिया कि इस फिल्म का टाइटल उनके लिये बहुत अपमानजनक है।
विज्ञापन


रजनीकांत को बचपन में चिकेन पॉक्स नाम की बीमारी ने अपनी चपेट में लिया था। आज ये बीमारी दुनिया से गायब हो चुकी है।

प्रकाश की गति से रजनीकांत नहीं चलते, बल्कि रजनीकांत की गति से प्रकाश अपनी दूरी तय करता है।

रजनीकांत जब प्याज काटते हैं, तो प्याज खुद रोने लगता है।

स्पाइडर मैन कभी भी भारत नहीं आ सकता, क्यों? क्योंकि रजनीकांत उसे बेगॉन के इस्तेमाल से मार डालेंगे।

एक दिन स्पाइडर मैन, बैटमैन, शक्तिमान सब रजनीकांत के घर गए, उस दिन को टीचर्स डे कहा जाने लगा।

रजनीकांत के कम्प्यूटर में रिसाइकिल बिन नहीं है। उसे रजनीकांत ने डिलीट कर दिया है।

फेसबुक ने रजनीकांत को अपनी फ्रेंड लिस्ट में जोडा़ है।

रजनीकांत पूरी दुनिया में एक ऐसे आदमी हैं, जिनको पता है कि महिलाएं सचमुच में क्या चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed