क्या राजकुमार राव के हाथ लगी एक और हॉरर कॉमेडी फिल्म? 'बकासुरा रेस्टोरेंट' के हिंदी रीमेक में काम करने की अटकल
Bakasura Restaurant Hindi Remake: मैडॉक फिल्म्स की हॉरर कॉमेडी मूवी 'स्त्री' और 'स्त्री 2' में राजकुमार राव का दमदार अभिनय सभी ने देखा। अब ऐसी चर्चा है कि वे एक और हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आ सकते हैं और यह तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक होगी।
विस्तार
अभिनेता राजकुमार राव अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अलग-अलग किस्म की भूमिकाएं निभाने में उनका कोई मुकाबला नहीं। फिलहाल राजकुमार राव को लेकर ऐसी अटकलें हैं कि वे तेलुगु फिल्म 'बकासुरा रेस्टोरेंट' के हिंदी रीमेक में नजर आ सकते हैं। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है।
लीड रोल को लेकर लग रहे कयास
इंडस्ट्री में चर्चा है कि राजकुमार राव तेलुगु हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'बकासुरा रेस्टोरेंट' के हिंदी संस्करण में अभिनय कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर ऐसा कोई एलान नहीं किया गया है। लेकिन, सूत्रों का कहना है कि मुख्य भूमिका निभाने के लिए उनके नाम पर चर्चा चल रही है। 123 तेलुगु के अनुसार, 'राजकुमार राव 'बकासुरा रेस्टोरेंट' के हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशंसक यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि इस सुपरनैचुरल फिल्म में वह किस तरह की भूमिका निभाएंगे'।
'बिग बॉस 19' में कुनिका सदानंद ने लव लाइफ पर किए चौंकाने वाले खुलासे, दो शादी के अलावा इतने रहे रिलेशनशिप
कब रिलीज हुई थी 'बकासुरा रेस्टोरेंट'
राजकुमार राव हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' और 'स्त्री 2' में अपने अभिनय का असर दर्शकों पर छोड़ चुके हैं। 'बकासुरा रेस्टोरेंट' की बात करें तो यह फिल्म इसी साल अगस्त में रिलीज हुई। एसजे शिवा द्वारा निर्देशित और लिखित यह एक तेलुगु हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसमें प्रवीण, जय कृष्णा, विवेक दंडु, अमर लथु, राम पाटस और शाइनिंग फणी जैसे कलाकार हैं। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
जल्द पापा बनेंगे राजकुमार राव
राजकुमार राव आखिरी बार फिल्म 'मालिक' में नजर आए। यह इस साल जुलाई में रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। एक्टर की निजी जिंदगी की बात करें तो वे और पत्नी पत्रलेखा जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। कपल अपने पहले बच्चे के स्वागत को लेकर उत्साहित है।