फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rajkummar rao shares his past days for his upcoming film Chhalaang

कबड्डी के पंगे के बाद अब देखिए पीटी मास्टर की छलांग, राजकुमार राव ने साझा किए दिलचस्प किस्से

Mon, 10 Feb 2020 01:18 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 10 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
rajkummar rao shares his past days for his upcoming film Chhalaang
Rajkummar Rao - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

साल 2020 की शुरुआत खेल पर आधारित फिल्मों के मामले में काफी अच्छी रही है। कंगना रनौत अभिनीत फिल्म पंगा बॉक्स ऑफिस पर भले कमाल न कर सकी हो पर फिल्म की तारीफ खूब हो रही है। अब राजकुमार राव अपनी अगली फिल्म छलांग में एक पीटी शिक्षक की भूमिका में दिखने वाले हैं, जिसमें उनका किरदार कुछ ऐसा कर गुजरता है जिसकी लोगों ने उससे उम्मीद भी नहीं की होती है।

विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि राजकुमार असल जीवन में भी शिक्षक रह चुके हैं। फिल्मों में आने से पहले राजकुमार अपने शिक्षण की याद करते हुए बताते हैं, "मैंने स्नातक की पढ़ाई के दौरान तीन महीने तक नाट्यशास्त्र पढ़ाया है। इस दौरान मैंने एक नाटक का निर्देशन भी किया था। मैं शिक्षक से ज्यादा एक दोस्त की तरह था क्योंकि हमारे बीच उम्र का फासला ज्यादा नहीं था। मैं अक्सर अभिनय तकनीकों की खोज के बारे में बेहद उत्साहित हुआ करता था और उस समय हर दिन सीखने के लिए एक रोमांचक अनुभव हुआ करता था।'
विज्ञापन


फिल्म छलांक में राजकुमार राव के साथ बिंदास अभिनेत्री नुसरत भरूचा भी हैं। छलांग एक पीटी मास्टर की कहानी है। अपने स्कूली दिनों की याद करते हुए राजकुमार कहते हैं, 'मैं पीटी पीरियड को लेकर बहुत उत्साहित हुआ करता था। मेरे पास स्कूल में सबसे अच्छे पीटी शिक्षक थे और वे मुझसे प्यार करते थे क्योंकि मैं हमेशा खेल में अच्छा था। खेलों ने मुझे जीवन में अनुशासन का पालन करने में मदद की है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


तापसी पन्नू की फिल्म का ट्रेलर देख भावुक हुईं स्मृति ईरानी, इस तरह उतारा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed