फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkummar Rao opens up on bonding with his girlfriend Patralekha

गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ रिलेशनशिप पर बोले राजकुमार राव, 'हमने कभी शादी और बच्चे की बात नहीं की'

Sat, 29 Sep 2018 11:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 29 Sep 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Rajkummar Rao opens up on bonding with his girlfriend Patralekha
rajkummar, Patralekha
शाहिद, क्वीन, सिटी लाइट, अलीगढ़ और बरेली की बर्फी जैसी फिल्मों में हर अदा का किरदार जीनेवाले राजकुमार इन दिनों चर्चा में हैं स्त्री फिल्म की सक्सेस को लेकर। राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा का रिलेशनशिप पूरे बॉलीवुड के लिए एक मिसाल माना जाता है। इस कपल ने कभी भी अपने रिश्ते को दुनिया से नहीं छुपाया।
विज्ञापन


इस कपल ने अभी शादी तो नहीं की है लेकिन वह अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। दोनों ने ही अभी तक शादी के बारे में कुछ नहीं कहा है। लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि फैंस दोनों की शादी की खबर से एक्साइटेड जरूर होंगे।
विज्ञापन


हाल ही में जब राजकुमार राव से उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- पत्रलेखा मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। हम जब भी मिलते हैं फिल्मों की बात करते हैं। एक्टिंग की बात करते हैं घूमने की बात करते हैं। हमने कभी शादी और बच्चों की बात नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकुमार राव ने बताया- जब मेरी मां पत्रलेखा से पहली बार मिली थीं उन्होंने कहा था ये तुम्हारी जिंदगी की आखिरी लड़की है। राजकुमार राव ने ये सारी बातें अनाइता श्रॉफ अदजानिया के टॉक शो पर कहीं। राजकुमार राव ने बताया- मैं बहुत ज्यादा रोमांटिक हूं। मेरा पहला क्रश क्लास 3 में ही हो गया था।


बता दें राजुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा ने कुछ वक्त पहले अभय देओल के साथ 'नानू की जानू' में काम किया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके अलावा पत्रलेखा डायरेक्टर प्रदीप सरकार की नई फिल्म 'अरेंज मैरेज' में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed