{"_id":"5c233827bdec2256fe7bd558","slug":"rajkumar-rao-will-now-be-a-gujarati-businessman-in-made-in-china-after-stree","type":"story","status":"publish","title_hn":"'स्त्री' के बाद अब 'मेड इन चाइना' में गुजराती व्यापारी बनेंगे राजकुमार राव, मौनी रॉय होंगी पत्नी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'स्त्री' के बाद अब 'मेड इन चाइना' में गुजराती व्यापारी बनेंगे राजकुमार राव, मौनी रॉय होंगी पत्नी
Wed, 26 Dec 2018 01:43 PM IST
Trainee au entertainment
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee au entertainment
Updated Wed, 26 Dec 2018 01:43 PM IST
विज्ञापन
make in china
राजकुमार राव फिल्म 'स्त्री' के बाद अब अपनी अगली फिल्म की तैयारियों में लग चुके हैं। राजकुमार राव दिनेश विजान की एक और अपकमिंग फिल्म 'मेड इन चाइना' में नज़र आएगे। इस फिल्म में राजकुमार राव के अलावा बोमन ईरानी और मौनी रॉय भी मुख्य किरदार में नज़र आने वाले हैं।
फिल्म का निर्देशन मिखिल मुसाले द्वारा किया जाएगा। वहीं मडॉक फिल्म्स के बैनर तले दिनेश विजान फिल्म के निर्माता होंगे। बता दें कि फिल्म में राजकुमार राव को एक संघर्षकारी गुजराती व्यापारी के रूप में दिखाया गया है, जिसमें उसकी सफलता उसकी विचित्र यात्रा होगी। वहीं फिल्म में मौनी रॉय राजकुमार राव की पत्नी के भूमिका निभाती दिखेगी।
गौरतलब है कि गुजराती निर्देशक मिखिल मुसाले को 2016 में थ्रिलर, ड्रामा, 'गलत साइड राजू ’को गुजराती में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले राजकुमार राव का नाम दीपिका पादुकोण की प्रोडक्शन कंपनी की पहली फिल्म 'छपाक' के लिए भी चर्चा में था।
विज्ञापन
यहां तक कि राजकुमार राव ने खुद इस फिल्म में काम करने के संकेत देने शुरू कर दिए थे। फिर किस बात को लेकर राजकुमार राव की जगह विक्रांत मैसी का नाम आ गया, इसे लेकर कहा जा रहा है कि राजकुमार राव के साथ बाकी सब कुछ ठीक था लेकिन तारीखों को लेकर ऐसा मामला फंसा जो हल नहीं हुआ तो उनकी जगह विक्रांत का नाम आ गया।
मेघना गुलजार के निर्देशन में इस फिल्म की शूटिंग नए साल में दिल्ली में शुरू होगी, ऐसा कहा जा रहा है। दीपिका पादुकोण इस फिल्म में एसिड पीड़िता लक्ष्मी का रोल करेंगी, जबकि लक्ष्मी के संघर्ष में साथ देने वाले समाजिक कार्यकर्ता का रोल विक्रांत करेंगे। पद्मावत के बाद इस फिल्म से दीपिका की परदे पर वापसी होगी।