{"_id":"59c633c74f1c1b2f688b5df5","slug":"rajkumar-rao-starrer-film-newton-box-office-day-one-collection-touches-96-lakhs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पायरेसी के बावजूद राजकुमार राव की 'न्यूटन' का ये रहा फर्स्ट डे कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पायरेसी के बावजूद राजकुमार राव की 'न्यूटन' का ये रहा फर्स्ट डे कलेक्शन
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Sat, 23 Sep 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
rajkumar rao
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार रिलीज हुई राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' से दर्शकों को काफी आशाएं हैं। इस फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भी भेजा जा रहा है। अगर बात फिल्म के पहले दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई की करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 96 लाख का बिजनेस किया है।
rajkumar rao
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक न्यूटन ने पहले दिन 96 लाख रुपए कमाए हैं। फिल्म को 350 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 8-10 करोड़ में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से काफी सरहाना मिली है। पहले दिन हुई कमाई को देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म के रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर लीक हो जाने की वजह से इसकी कमाई अनुमान से बेहद कम हुई।
#Newton witnessed ample growth in evening and night shows... Fri ₹ 96 lakhs. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 23, 2017
rajkumar rao
फिल्म 'न्यूटन' एक युवा सरकारी क्लर्क न्यूटन कुमार की कहानी है जिसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक गांव में चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी जाती है। फिल्म में यह एक ऐसा गांव दिखाया गया है जहां लोगों को यह तक नहीं पता होता कि इलेक्शन है क्या बला।