फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुश्किल में आई पहलाज निहलानी की 'जूली 2', कॉपीराइट उल्लंघन का लगा आरोप

Sat, 23 Sep 2017 04:16 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Sat, 23 Sep 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
Julie producer NR Pachisia sues Pahlaj Nihalani for copyright infringement
julie
सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी फिल्म 'जूली 2' को लेकर एक बार फिर विवादों से घिरे नजर आ रहे हैं। मीडिया में आई खबरों की मानें तो 'जूली' के निर्माता पचिसिया ने पहलाज निहलानी के साथ फिल्म का डायरेक्शन करने वाले दीपक शिवदासानी पर भी कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया है।


पढ़ें- राजकुमार राव की 'न्यूटन' को लगी नजर, ऑस्कर में आने के 24 घंटे बाद ही आई ये बुरी खबर
Julie producer NR Pachisia sues Pahlaj Nihalani for copyright infringement
जूली 2
पचिसिया ने पहलाज पर आरोप लगाते हुए कहा है कि फिल्म 'जूली' के साथ उसके शीर्षक के अधिकार भी उनके ही पास हैं। जिसकी वजह से कोई भी व्यक्ति उनकी इजाजत के बिना इसकी फ्रैंचाइजी नहीं ले सकता है।

पढ़ें- पीएम मोदी के फैन हुए राजामौली, 'स्वच्छता अभियान' की तारीफ कर किया ट्वीट
Julie producer NR Pachisia sues Pahlaj Nihalani for copyright infringement
जूली 2
साल 2004 में आई नेहा धूपिया की फिल्म 'जूली' के प्रोड्यूसर एन.आर.पचिसिया ने मिड डे को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जैसे ही उन्हें इस बात का पता चला कि दीपक फिल्म 'जूली' का सीक्वल बनाना चाहते हैं तभी उन्होंने एक लेटर लिखकर इस बात की जानकारी दीपक को दे दी थी कि इस फिल्म के टाइटल के साथ फिल्म के सभी राइट्स भी उनके ही पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Julie producer NR Pachisia sues Pahlaj Nihalani for copyright infringement
जूली 2
पचिसिया ने बताया कि उन्होंने दीपक को उस वक्त ये भी बता दिया था कि वो फिलहाल इस फिल्म के सीक्वल बनाने के इच्छुक नहीं हैं। जिसके बाद दीपक ने उन्हें ये विश्वास दिलाया कि वो ये फिल्म नहीं बनाएंगे।
विज्ञापन
Julie producer NR Pachisia sues Pahlaj Nihalani for copyright infringement
julie 2
पचिसिया ने कहा कि उन्हें बेहद हैरानी हुई जब उन्होंने देखा कि दीपक ने न सिर्फ फिल्म का सीक्वल बनाया बल्कि फिल्म के सीक्वल का नाम भी चेंज नहीं किया। फिलहाल पचिसिया ने मुंबई हाई कोर्ट में पहलाज निहलानी और दीपक शिवदासानी के खिलाफ केस दर्ज करवाकर इस फिल्म की रिलीज को रुकवाने की मांग की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
Julie
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed