फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rajkumar rao ran in to a jungle

जब नंगे पांव जंगल में भागने लगे राजकुमार राव

Sun, 24 May 2015 11:18 AM IST
Updated Sun, 24 May 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
rajkumar rao ran in to a jungle

आने वाली फिल्म 'हमारी अधूरी कहानी' में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अभिनेता राजकुमार राव ने फिल्म के एक दृश्य में जान डालने के लिए जूते उतारकर नंगे पांव दौड़ लगाने का फैसला किया।

विज्ञापन


राजकुमार के इस कदम ने फिल्म के निर्देशक को उनका कायल कर दिया। राजकुमार ने फिल्म में एक बेतरतीब और मैले-कुचैले से व्यक्ति की भूमिका निभाई है, जो अपनी पत्नी के प्रति आसक्त है और उसे अपनी संपत्ति समझता है।
विज्ञापन


फिल्म के एक दृश्य में राजकुमार को होशोहवास खोकर जंगल में दौड़ लगानी थी, जब उन्हें यह दृश्य समझाया गया, तो वह निर्देशक मोहित सूरी के पास पहुंचे और कहा कि वह नंगे पांव दौड़ लगाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूरी ने हालांकि उन्हें आगाह भी किया, कि इसमें चोट लगने और घायल होने का खतरा है, लेकिन राजकुमार अपनी बात पर अड़े थे।

उन्होंने निर्देशक से कहा कि यदि यह किरदार होशोहवास खोकर दौड़ लगा रहा है, तो यह बात उसके दिमाग में नहीं आनी चाहिए कि नंगे पांव दौड़ने से चोट लग सकती है।

फिर से पूछा क्या और भागना चा‌हिए था

rajkumar rao ran in to a jungle

एक बयान के अनुसार, राजकुमार ने न सिर्फ वह दृश्य एकदम सटीक तरीके से पूरा किया, बल्कि सीन पूरा करने के बाद खुद निर्देशक से पूछा कि क्या उन्हें एक और कोशिश करनी चाहिए?​

​सूरी ने एक बयान में कहा, "मेरे पास एक अभिनेता के रूप में राजकुमार का बखान करने के लिए शब्द नहीं हैं। वह हर किरदार की आत्मा को छू लेते हैं और किरदार में खुद समा जाते हैं।

वह बिल्कुल अविश्वसनीय हैं और काम के प्रति उनका समर्पण प्रेरणादायक है। हर किसी को फिल्म में उनका काम जरूर देखना चाहिए कि उन्होंने क्या किया है।"​

​​फिल्म में विद्या बालन और इमरान हाशमी ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म महेश भट्ट के जीवन पर आधारित है।​

​​ विशेष फिल्म्स के निर्माण में बनी फॉक्स स्टार स्टूडियो की प्रस्तुति 'हमारी अधूरी कहानी' 12 जून को प्रदर्शित हो रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed