फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkumar rao film stree new teaser video release

'स्त्री' का नया टीजर रिलीज, खौफ के साये में जब राजकुमार राव पूछेंगे भूत से सवाल तो...

Mon, 20 Aug 2018 03:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 03:41 PM IST
विज्ञापन
Rajkumar rao film stree new teaser video release
स्त्री
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' का नया टीजर रिलीज हुआ है। इस नए टीजर वीडियो में राजकुमार राव और उनके दोस्त भूत से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान राजकुमार राव एक ऐसा मजाक करेंगे कि सभी को हंसी आ जाएगी। लेकिन उसके बाद कुछ ऐसा होगा जिसका अंदाजा किसी को नहीं था। इससे पहले फिल्म के गाने भी रिलीज हो चुके हैं।
विज्ञापन


कहा जाता है कि कर्नाटक के एक गांव में रात के समय एक चुड़ैल घूमती थी। वह चुड़ैल रात को गांव के लोगों के घर का दरवाजा खटखटाती और जो भी दरवाजा खोलता उसकी मौत हो जाती थी। इसके बाद उस भूतिया चुड़ैल के साये से बचने के लिए लोगों ने अपने घर की दीवारों पर 'कल आना' लिखना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

 

Rajkumar rao film stree new teaser video release
स्त्री
इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक डरावनी भूतनी के किरदार में है। वह डराने के साथ-साथ हंसाती भी हैं। इस फिल्म में  राजकुमार राव के किरदार का नाम विक्की है। राजकुमार राव टेलर के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में राजकुमार राव के किरदार का नाम विक्की है। जिसके लिए उन्होंने कई महीनों तक ट्रेनिंग भी ली है।

'स्त्री' फिल्म को दिनेश विजन प्रेजेंट कर रहे हैं, जबकि प्रोडक्शन डी2आर फिल्म्स, जियो स्टूडियो और मैडॉक फिल्म प्रोडक्शन कर रहे हैं। 'स्त्री' फिल्म हॉरर कॉमेडी ड्रामा है जो इसी महीने यानि कि 31 अगस्त को रिलीज होगी। हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' को अमर कौशिक डायरेक्टर कर रहे हैं। 

Vicky aur uske doston ko karne hain #StreeSeSawaal! Kya degi woh unke jawaab? @shraddhakapoor #DineshVijan @amarkaushik @pankajtri3 @aparshakti_khurana @nowitsabhi @maddockfilms #D2RFilms @krishna.dk @rajanddk @officialjiocinema @tseries.official

A post shared by Raj Kummar Rao (@rajkummar_rao) on

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed